hindmedianews
Breaking News
अन्यधर्म

*प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी : तारणी चंद्राकर* *ग्राम मड़ियापार में हुआ भव्य मानसगान सम्मेलन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी : तारणी चंद्राकर*

*ग्राम मड़ियापार में हुआ भव्य मानसगान सम्मेलन*

*बालोद :-* मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवनचरित्र आदर्श जीवन जीने की संपूर्ण पाठशाला है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सुदृढ़ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उक्त बातें बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मड़ियापार में आयोजित भव्य श्रीरामचरित मानस सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कहीं। गांव में आयोजित इस मानस सम्मेलन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से मानस गान और प्रभु श्री राम की आरती के साथ हुई। कार्यक्रम में स्थानीय मानस मंडलियों के साथ-साथ दूर-दराज से आए विद्वानों ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से भगवान राम के जीवन प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जब मानवीय मूल्य क्षीण हो रहे हैं, तब श्रीरामचरित मानस की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रभु राम ने पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में जो मर्यादाएं स्थापित कीं, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके जीवन का हर अध्याय हमें धैर्य, त्याग और न्याय की सीख देता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से केवल नई पीढ़ी को अपनी संस्कारों की जानकारी मिलती है और समाज में आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। इस अवसर पर श्रीमती कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, तिलेश्वरी बघेल सरपंच, आशीष शुक्ला, कल्याण सिंह साहू भूतपूर्व सरपंच, निजानंद चंद्राकर, अजीत शुक्ला अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, लोकेश यादव अध्यक्ष आयोजक समिति, योगेश्वर साहू अध्यक्ष साहू समाज मडियापार, ललेश्वर साहू, उद्घोषक दुलेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

 


रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128

संबंधित पोस्ट

दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड  प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग

Chunesh Sahu

सोरम शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने पहुंचे – सांसद मोहन मंडावी  परिवार के एक व्यक्ति को शासकीय सेवा में दे नौकरी.. 

Chunesh Sahu

पत्रकार एकता महासंघ के धमतरी जिला अध्यक्ष बने यशवंत गिरी गोस्वामी 

Chunesh Sahu

*पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात*

Chunesh Sahu

वीरेन्द्र जांगड़े जिला युकां उपाध्यक्ष पद पर बहाल, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर किया गया था निलंबित

hindmedianews

श्रीकृष्ण जी के उपदेश समाज के लिए कल्याणकारी : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu