hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मातम 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

गंडई–पंडरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 2 नवधा चौक में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लक्ष्मण गोंड पिता प्रभु गोंड के रूप में हुई है जो पेशे से राजमिस्त्री था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण ने अपने नए मकान की छत पर लगे हुक से मफलर के सहारे फांसी लगाई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह करीब 10 बजे उसकी दादी किसी काम से कमरे में पहुंचीं। पोते को फंदे पर झूलता देख वे बदहवास हो गईं और शोर मचाया जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक लक्ष्मण को अंतिम बार सुबह करीब 8 बजे दोस्तों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित पोस्ट

मीना सत्येंद्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता देख भाजपा कांग्रेस की उड़ी नींद चैन…. मीना सत्येंद्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन…..राष्ट्रीय पार्टियों के उड़ी नींद चैन…

Chunesh Sahu

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे जनपद पंचायत गुरूर द्वारा निरीक्षण

Chunesh Sahu

कलेक्टर जनदर्शन में जन समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, 06 हितग्राहियों का तत्काल बना राशन कार्ड

Chunesh Sahu

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध

hindmedianews

सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का सुचारू संचालन, केंद्र अध्यक्ष चुन्नीलाल नेताम का भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू का विधानसभा के अंतिम छोर विभिन्न गांवों तक दौरा, विकास कार्यों का शुभारंभ एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता

Chunesh Sahu