hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया विधानसभा में 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव का होगा नगर आगमन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,9 जनवरी को पंडरिया नगर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर उनके मुख्य आतिथ्य में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कुल मैदान में सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 9 जनवरी को प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री माननीय अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। उनके आगमन व स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार विवेक शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है और मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता को भी आमंत्रित करती हूँ की वे इस कार्यक्रम में जरुर पधारें।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से विधानसभा वासियों को सुविधा मिल रही रही है वहीं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। पंडरिया विधानसभा में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण और सामुदायिक संरचनाओं से जुड़े विभिन्न कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन कार्यों का लोकार्पण करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, वहीं कई नई योजनाओं का भूमिपूजन कर भविष्य के विकसित पंडरिया की आधारशिला रखी जाएगी। भाजपा सरकार के लिए विकास, सुशासन और जनकल्याण केवल वादे नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली विकास यात्रा हैं। माननीय श्री अरुण साव जी का आगमन पंडरिया विधानसभा के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा के मजबूत नेतृत्व के कारण क्षेत्र के लिए लगातार नई सौगातें मिल रही हैं और अधूरे कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को मजबूत करें और पंडरिया के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें।

संबंधित पोस्ट

पुलिस थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी में जन चौपाल

hindmedianews

नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार 

Sakshi Bansod

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

aakashbanjare

*राजनांदगांव से आई मैडम के जानकारी देने छूट रहे पसीने….* *सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देने आवेदकों को कर रहे गुमराह…* *करोड़ों के घोटाले छुपाने.. चोर चोर फूफेरी बहन…*

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री रघुवंशी के निर्देश पर जिले में बीज, खाद एवं कीटनाशी की कालाबाजारी रोकने की गई कार्यवाही

Chunesh Sahu

वर्मी कम्पोस्ट एक चमत्कारिक प्लांट ग्रोथ इनहैन्सर मृदा संबंधी बीमारियों और कीटों के प्रकोप को रोकने में कारगर

Admin