
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
राजनांदगांव।
आज प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संयोजक राजू सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत सनसनी, राजनांदगांव के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रुपेश जोशी, प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोडरे, प्रदेश सहसचिव राजन सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री शशि देवांगन तथा बालोद जिला सहसचिव मोहन निषाद शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, प्रदेशभर में किए जा रहे पत्रकार हितैषी प्रयासों, पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि प्रेस रिपोर्टर क्लब निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को सुदृढ़ करने के लिए सतत कार्य कर रहा है तथा सभी वर्गों के पत्रकारों को एकजुट मंच प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को लेकर समाज एवं शासन की सजगता को आवश्यक बताया तथा संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश में मीडिया की भूमिका, वर्तमान चुनौतियों तथा पत्रकारिता के भविष्य को लेकर गंभीर और सार्थक विमर्श हुआ। प्रेस रिपोर्टर क्लब ने इस संवाद को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





