hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराजनीती

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री, बांकीपुर विधानसभा से 5 चुनावों में लगातार अजेय योद्धा और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री नितिन नवीन जी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने युवा पीढ़ी पर अपना विश्वास दिखाया और श्री नितिन नवीन जी को यह दायित्व सौंपा है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में लगातार उनके साथ हमें काम करने का अवसर मिला, हर बूथ हर कार्यकर्ता तक जाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव को मजबूत किया और पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुशासन को जड़ से समाप्त कर 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। झारखण्ड और बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मुझे मिला और कैसे चुनाव की रणनीति बनाई जाती है, जनता के मुद्दों को उठाया जाता है और कार्यकर्ताओं को कैसे प्रोत्साहित किया जाता ऐसे बहुत से अनुभव सिखने को मिला। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुझे और मेरे जैसे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर उन्होंने दिया और अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से हमें निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद से छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली।

भावना बोहरा ने कहा कि यह अवसर भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायी और उत्साह से भरा हुआ है। आज हम सब उस क्षण के साक्षी हैं, जब संगठनात्मक क्षमता, जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की जिम्मेदारी है।श्री नितिन नवीन जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। विधायक के रूप में, संगठनकर्ता के रूप में और सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ने छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

उन्होंने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार का मार्ग माना है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक सशक्त जननेता बनाता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना यह उनके कार्यशैली की पहचान रही है। उन्होंने सदैव कहा और किया है कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।” आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम का परिणाम है कि श्री नितिन नवीन जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की विचारधारा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। यह संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी में योग्यता, निष्ठा और परिश्रम का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जिसकी जड़ें सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा में गहराई से जुड़ी हैं। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यही रही है कि यहां कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है, और उसी कार्यकर्ता को योग्यता, परिश्रम और निष्ठा के आधार पर बड़े दायित्व सौंपे जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं इस परंपरा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने संगठन को मजबूती देने का कार्य अभूतपूर्व ढंग से किया है। बूथ प्रबंधन, और चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका को स्थापित करना उनके नेतृत्व की पहचान रही है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री जे. पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार और संतुलन के साथ आगे बढ़ा, जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नेतृत्व में परिवर्तित किया जा रहा है। भाजपा की यह कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित करता है। मैं पुनः आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं देती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।

संबंधित पोस्ट

भाजपा नेता अनूप गुप्ता का छवि धूमिल करने के दृष्टि से प्रायोजित साजिश के तहत कुछ न्यूज चैनलों में खबर वायरल कराया जा रहा है जो निराधार है।*

Chunesh Sahu

जनसेवा ही भावना केंद्र के उद्घाटन पर बोली पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनसेवा ही मेरे जीवन का प्रथम उद्देश है

hindmedianews

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

hindmedianews

“हमारा संविधान” विषय पर शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन

hindmedianews

मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ रंगारंग कार्यक्रम का समापन*

Chunesh Sahu

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

hindmedianews