hindmedianews
Breaking News
Raipurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठ मंथन सभाकक्ष में हुआ महत्वपूर्ण मंथन, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप लॉन्च रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री  गजेंद्र यादव ने आज मंथन सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही अधोसंरचना विकास से जुड़े अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा।

बैठक के दौरान मंत्री यादव ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप का औपचारिक लॉन्च किया। यह ऐप सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। ऐप के माध्यम से चयनित स्कूलों का निरीक्षण जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी स्वयं करेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति और जरूरतों का सटीक मूल्यांकन हो सके।

 

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस के ओंकार साहू को 87900 ….भाजपा की रंजना साहू को 85256 …. 2644 कांग्रेस ने की जीत हासिल

Chunesh Sahu

बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एटीएम एक्सचेंज गिरोह के 02 आरोपी को किया गिरफ्तार।

Chunesh Sahu

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रक्तदान किया

Chunesh Sahu

बर्ड सर्वे की तैयारी जोरों पर

hindmedianews

PSC परिणाम : कुनकुरी के पारस शर्मा ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान

Sakshi Bansod

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod