hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोद

कांदुल के किसान पुत्र अजय साहू जिला पुलिस बल नारायणपुर में चयनित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कांदुल के किसान पुत्र अजय साहू जिला पुलिस बल नारायणपुर में चयनित

 अत्यंत हर्ष और खुशी की बात है कि हमारे गांव कांदुल के किसान परिवार के सुपुत्र अजय साहू का छत्तीसगढ़ जिला नारायणपुर पुलिस बल में चयन हुआ है। विगत वर्ष 2022-23 की जिला पुलिस बल भर्ती के लिए फॉर्म भरे गए थे, जिनका परिणाम आज दिनांक 09 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। इस परिणाम में ग्राम पंचायत कांदुल के किसान परिवार के अजय साहू का चयन बड़े गर्व का विषय बना है।गांव के शहीद उकेश ठाकुर की स्मृति में आयोजित इस खुशी के मौके पर ग्रामवासी, मोहल्लेवासी तथा सेवा सरकारी समिति कांदुल के सदस्यों ने अजय साहू के निवास पहुंचकर पूजा-आरती की और उन्हें अहीर गुलाब, चंदन, साल, श्रीफल, नारियल एवं मोमेंटो जैसी प्रतीक चिन्हों से सम्मानित किया।इस वैभवशाली समारोह में सेवा सरकारी समिति कांदुल के अध्यक्ष प्रमोद साहू, परक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल के अध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद साहू, सचिव टोमन सिंह सोनबोइर,

संगठन सचिव नरोत्तम साहू, ग्रामीण साहू समाज के संगठन सचिव भीखम साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू सहित भूतपूर्व ग्राम पंचायत कांदुल की सरपंच श्रीमती सावित्री मेघराज साहू और ग्राम के कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे। इसके अलावा पत्रकार तरुण साहू, अजय साहू के माता-पिता श्री हेमलाल साहू तथा श्रीमती कांति साहू, चाचा भोज राम साहू एवं उनके परिजन भी शामिल थे।सभी ने अजय साहू को जिला पुलिस बल में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और सेवा में सफलता की कामना की। अजय साहू की यह सफलता पूरे ग्राम कांदुल के लिए गौरव का विषय है और यह प्रेरणा सभी युवाओं के लिए एक प्रेरक संदेश बनकर उभरा है।यह गौरवपूर्ण समाचार ग्राम कांदुल की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के साथ-साथ युवा पीढ़ी के लिए भी एक उज्जवल प्रेरणा माना जा रहा है।रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा, हिरदे सिन्हा

 

 

 

2.

 

आज 10 दिसंबर, विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर, मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की ओर से सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानवाधिकार हमारे जन्मसिद्ध अधिकार हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में सम्मानित और संरक्षित किया जाना चाहिए।

 

हमारा संगठन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि हर व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता का अधिकार मिले। हम सभी से अपील करते हैं कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करें और एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।”

 

बधाई:

 

“विश्व मानवाधिकार दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई। आइए, हम सब मिलकर मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हों और एक ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त हो।”

 

सुझाव: जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम

इस दिन पर संगोष्ठी, सेमिनार, और कार्यशालाओं का आयोजन करें।

सोशल मीडिया के माध्यम से मानवाधिकारों की जानकारी साझा करें।

स्थानीय समुदायों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाएं।

*प्रचार है तो पहचान है, जुड़े रहें अपनों के साथ….* 

पुनीत सेन 

 प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ 

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन,भारत

ब्यूरो चीफ 

बांता री फुलवारी,गांव किसान जन-जन की आवाज

राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं मासिक पत्रिका

  

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

            हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

       7389867471

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पंचुराम सागर की शिल्प मावली माता, झिटकु-मिटकु बना आकर्षण का केंद्र* *युवा शिल्पकार उर्मिला की शिल्प ‘आदन झाड़’ बनी रोचकता का विषय*

Chunesh Sahu

छात्र नेता देवेन्द्र साहू की पहल, महाविघालय परिसर बालोद में खोला, छात्र सहायता केंद्र, नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को नही होगी परेशानी,

Chunesh Sahu

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठ मंथन सभाकक्ष में हुआ महत्वपूर्ण मंथन, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप लॉन्च रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री 

Sakshi Bansod

पोलमी घोड़ा घाट में बड़ा हादसा टला धान काटने वाली हार्वेस्टर सड़क से पलटी, चालक बाल–बाल बचा

Sakshi Bansod

**धमतरी: फसल बीमा और कृषक उन्नति योजना के लिए उप संचालक की किसानों से अपील**

Chunesh Sahu

खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आमजन का विश्वास, वनांचल क्षेत्रों में युवाओं को मिल रही नई दिशा

Sakshi Bansod