hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सुरक्षा

पुलिस मितान के सहयोग से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी होंगे-पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस मितान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस मितान थाना–चौकी में नियुक्त कुल 40 पुलिस मितानों को सड़क सुरक्षा किट प्रदान की गई। यह सभी पुलिस मितान सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने सभी पुलिस मितानों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती ‘गोल्डेन ऑवर’ में दी गई सहायता कई बार जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध होती है। पुलिस मितान इस दिशा में पुलिस का मजबूत सहायक तंत्र हैं और उनके सहयोग से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी होंगे। उन्होंने सभी मितानों को जागरूकता, तत्परता और मानवता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

एसडीओपी यातायात  कृष्णा चंद्राकर ने जानकारी दी कि पुलिस मितान विशेष रूप से हाइवे और मुख्य सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुँचाने तक मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि आज उन्हें जो किट प्रदान की गई है, उसमें हाई–इंटेंसिटी लाइट, पानी की बोतल, रस्सी, ग्लव्स, रेडियम बेल्ट तथा अन्य आवश्यक आपदा सहायता सामग्री शामिल है। इन सामग्रियों के माध्यम से पुलिस मितान अब और भी प्रभावी तरीक़े से राहत कार्य कर पाएंगे।

यातायात प्रभारी  अजय कांत तिवारी ने बताया कि यदि जिले का कोई भी नागरिक मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर पुलिस मितान बनना चाहता है और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आना चाहता है, तो वह यातायात पुलिस से संपर्क कर सकता है। ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस प्रशासन का यह प्रयास सड़क सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और दुर्घटना राहत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

संबंधित पोस्ट

*स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह में प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का किया गया सम्मान*

Chunesh Sahu

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन से ₹30 लाख से अधिक नकदी बरामद

hindmedianews

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

Chunesh Sahu

300 किलो से अधिक गांजा व 60 नशीले इंजेक्शन को कबीरधाम पुलिस ने किया भिलाई स्टील प्लांट में नष्ट 

hindmedianews

*आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में ₹9.93 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा व शेड, कल होगा भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

मतगणना शुरू होने के घंटों बाद भी जानकारी ना देने से पत्रकारों ने किया हंगामा: सामने आई निर्वाचन आयोग की लापरवाही

Sakshi Bansod