hindmedianews
Breaking News
Raipurछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

अग्रवाल–सिंधी समाज के ईष्ट देव विवाद पर बड़ा घटनाक्रम जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने किया आत्मसमर्पण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

दुर्ग/रायपुर,

अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देवों को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए कथित विवादित बयान के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल, जिन्हें पुलिस ने फरार घोषित किया था, ने आज विधान नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद लगातार बढ़ते दबाव और समाजिक विरोध के बीच बघेल का सरेंडर माना जा रहा है महत्वपूर्ण फैसला।

बघेल के विवादित बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज में गहरी नाराजगी थी और प्रदेशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई

थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट की जांच भी जारी है और अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धर्म और समुदायों की भावनाओं पर चोट पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

समाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

अग्रवाल और सिंधी समाज के कई संगठनों ने आत्मसमर्पण के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा— “ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है, इसलिए दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।”

आगे क्या?

✔ न्यायालय में आरोपी की पेशी

✔ सोशल मीडिया पोस्ट की फॉरेंसिक जांच

✔ अन्य संबंधित लोगों की पहचान और जांच

यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया विवाद नहीं बल्कि कानून व सामाजिक संवेदनशीलता का विषय बन चुका है।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम से आए कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था

hindmedianews

समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त

Sakshi Bansod

खुशबू साहू को मिला मिसेज बालोद का अवॉर्ड ,ब्यूटीशियन टीम ने मेकअप में दिखाया कमाल

Chunesh Sahu

कबीरधाम में डिजिटल शिक्षा क्रांति का वनांचल तक विस्तार स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

डालामौहा के समीप वन विभाग द्वारा बनाया सड़क क्षतिग्रस्त , मरम्मत शुरू , मंत्री से शिकायत की तैयारी 

hindmedianews

सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

Sakshi Bansod