hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सुरक्षा

बैंक शाखा प्रभारियों की बैठक आयोजित, सायबर सुरक्षा पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जिले में लगातार बढ़ते सायबर अपराधों को नियंत्रित करने तथा बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल और श्री पंकज पटेल के निर्देशन में बैंक शाखा प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा किया गया।

बैठक में बंधन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सीस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीसीबी बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में वर्तमान सायबर अपराध की प्रवृत्ति, म्यूल खातों की पहचान, संदिग्ध लेनदेन की निगरानी, बैंक सुरक्षा मानकों तथा जनजागरण के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा कुमार चंद्राकर द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी नए खातों में दस्तावेजों और पहचान का पूर्ण सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी खाते में संदिग्ध लेनदेन पाए जाने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। बैंक कर्मियों और एजेंटों को यह स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी संदिग्ध या म्यूल खाते के खुलवाने में उनकी भूमिका संदेहास्पद नहीं पाई जाए।

जनता को जागरूक करने हेतु यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, सोशल मीडिया में साझा की जाने वाली निजी जानकारी को सीमित रखें, अनजान कॉल व संदेशों पर भरोसा न करें, और किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले उसकी सत्यता स्वयं जांचें। पुलिस विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है।

जिले की पुलिस ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि सायबर अपराध करने वाले तत्व बैंकिंग प्रणाली की निगरानी व्यवस्था और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से बच नहीं सकते। संदिग्ध लेनदेन, म्यूल खातों तथा आपराधिक नेटवर्क की पहचान कर उन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौहान, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक महेश प्रधान, थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप, चौकी प्रभारी रणवीरपुर उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*ग्राम मटेवा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बढ़ाया महिलाओं का मान*

Chunesh Sahu

*CG BREAKING.*-  सहायक संचालक मछली पालन गिरफ्तार: 2 करोड़ का घोटाला कर चल रही थी फरार, पुलिस ने बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा, जानें पूरा मामला

Chunesh Sahu

इंदौरी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई

Sakshi Bansod

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sakshi Bansod

अबेकस छात्रों का मनोबल बढ़ाने किया गया रोड शों….

Chunesh Sahu

जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा ,उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण 

Sakshi Bansod