hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़समस्या

उफना रजिस्ट्री नीति के खिलाफ भड़का जनआक्रोश गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी पर सड़क पर उतरे लोग, तहसील कार्यालय घेरा — शासन के निर्णय को बताया जनविरोधी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

भिलाई/चरोदा/कुम्हारी —

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ भिलाई-चरोदा-कुम्हारी क्षेत्र में आज आम जनता का गुस्सा फूट पड़ा। शासन के इस निर्णय को दमनकारी बताते हुए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों व विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सुबह से ही भिलाई-3 के धरनास्थल पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। हाथों में तख्तियां, पोस्टर और नारों के साथ प्रदर्शनकारी रैली के रूप में सड़कों पर उतरे और भिलाई-3 तहसीलदार कार्यालय का घेराव किया।

“बढ़ी हुई दरें वापस लो” के गूंजे नारे

प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद गर्म रहा। भीड़ बार–बार सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करती रही। लोगों ने कहा कि— “गाइडलाइन दरों में की गई यह बढ़ोतरी अन्यायपूर्ण, असंगत और जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाली नीति है।” प्रतिबंधित रजिस्ट्री और बढ़ी हुई दरों के चलते जमीन.. मकान खरीदने और बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन के अंत में सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मिलकर तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगें रखी गईं—

✔️ गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए।

✔️ जमीन संबंधी सभी जनहित मुद्दों पर पुनर्विचार हो।

✔️ जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने वाली नीतियां रद्द की जाएं।

✔️ आम नागरिकों को राहत देने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।

विरोध जारी रहने के संकेत

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो विरोध आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।स्थानीय लोगों की राय “हमारी जमीनें हमारी ज़िंदगी हैं, और उस पर निर्णय बिना जनता से राय लिए कैसे?” “रजिस्ट्री बंद है, लोग परेशान हैं—सरकार सुनवाई करे।”

क्षेत्र में गाइडलाइन दरों की बढ़ोतरी का मुद्दा लगातार उबाल पर है। अब निगाहें शासन के फैसले पर टिक गई हैं।

भिलाई–चरोदा–कुम्हारी

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम जिले के चार दिव्यांगजनों के सपनों को मिली उड़ान 

hindmedianews

चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए, जिलाधीश महोदया को आमंत्रित किया गया,, जिले में रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देगा, डॉ हरिकृष्ण गंजीर,

Chunesh Sahu

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत अवैध लकड़ी परिवहन करते लकड़ी सहित वाहन किया गया जप्त

aakashbanjare

BIG BREAKING…*खबर का हुआ बड़ा असर….* *खबर प्रकाशन पर खानापूर्ति की कार्यवाही…. अर्थदंड अधिरोपित कर चेतवानी…*

Chunesh Sahu

प्रदेश स्तरीय सहकार भारती का समीक्षा बैठक हुआ संपन्न, किसानों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

Chunesh Sahu

बेटे की मृत्यु का गम मे माँ ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ चिता पर जली माँ बेटे का शव,जिसने भी देखा नही रोक सका आँसू,पुरा गाँव हुआ गमगीन,जानिए पूरी खबर….

Chunesh Sahu