hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पोलमी घोड़ा घाट में बड़ा हादसा टला धान काटने वाली हार्वेस्टर सड़क से पलटी, चालक बाल–बाल बचा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया/पोलमी। मध्यप्रदेश के कटनी से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही धान काटने वाली हार्वेस्टर मशीन रविवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होते–होते बच गई। पंडरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध पोलमी घोड़ा घाट के ऊपर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हार्वेस्टर गहरी खाई में गिरने से मात्र 5 फीट की दूरी पर रुक गई, जिससे चालक की जान बच गई और किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार हार्वेस्टर कटनी से धान कटाई कार्य के लिए पंडरिया सहित आसपास के गांवों की ओर जा रही थी। घोड़ा घाट के संकरे और मोड़दार रास्ते पर पहुंचते ही मशीन ने अचानक संतुलन खो दिया। सड़क का किनारा टूटने और तेज ढलान होने के कारण हार्वेस्टर झुकते हुए पलट गई। घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

चालक ने बताया कि घाट में एक मोड़ लेते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अचानक हार्वेस्टर का स्टेयरिंग भारी हो गया और मशीन सड़क के किनारे फिसल गई। अगर वाहन कुछ फीट और नीचे सरक जाता तो 40-50 फीट गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मशीन को क्रेन की मदद से सीधा करने का प्रयास शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि घोड़ा घाट क्षेत्र में सड़क संकरी होने और सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से घाट में सड़क चौड़ीकरण तथा मजबूत सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को टाला जा सके।

फिलहाल हार्वेस्टर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और चालक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

संबंधित पोस्ट

*भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने श्रीकृष्ण के रुप में लिए अवतार : रंजना साहू* *सुरक्षा, करुणा, कोमलता और प्रेम के भगवान हैं श्रीकृष्ण : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

राज्यपाल के हाथों” राज्य शिक्षक सम्मान ” से सम्मानित किए गए प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे 

hindmedianews

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन एक से 30 सितम्बर तक।

hindmedianews

22 साल पहले बस्तर आई बहुओं से माँगे जा रहे माता–पिता के प्रमाण, नई प्रक्रिया ने बढ़ाई परेशानी

Sakshi Bansod

ग्राम कुरदी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया 

Chunesh Sahu

वन भूमि पर ठेकेदार का कब्ज़ा, विभाग की मेहरबानी से दबे साल-सागौन के पौधे!

अजय महंत