hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मितानिन दिवस पर “हमर मितान, मितानिन” सम्मान समारोह आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी मितानिन दीदियों का सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया

गैंदपुर, 23 नवम्बर

स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मितानिन दीदियों के अथक सेवा भाव और समर्पण को नमन करते हुए पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा आज मितानिन दिवस के अवसर पर “हमर मितान” मितानिन दीदी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम ग्राम गैंदपुर के स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी मितानिनों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मितानिन बहनों के निरंतर प्रयासों, स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भागीदारी और समाज के प्रति उनके समर्पण को प्रोत्साहन देना है।

विधायक बोहरा ने बताया कि मितानिनों ने कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चेतना को मज़बूती से फैलाया है। “हमर मितान” कार्यक्रम उनके इसी अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का प्रयास है।

सभा में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 23 नवम्बर, रविवार

स्थान: स्कूल मैदान, ग्राम गैंदपुर

समय: दोपहर 03:00 बजे

समारोह को सफल बनाने हेतु सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आयोजन

rakeshbhaskar

आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस

Chunesh Sahu

स्लग – खैरपाली डबल मर्डर केस : पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की हत्या

Sakshi Bansod

“उदयपुर फाइल्स” पर तत्काल रोक की मांग को लेकर RUFC का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने जताई गहरी आपत्ति

hindmedianews

पिता की ममता और बेटे से प्रेम की अमर कहानी: पार्वती नदी किनारे मिला एक दर्दनाक मगर दिल छू लेने वाला दृश्य, पुत्र प्रेम में पिता ने खत्म कर दी अपनी जान 

hindmedianews

शेर को भी लगती हैं गर्मी, देखो गर्मी से बचाव के लिए क्या कर रहा है उपाय पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिसका असर आम जनजीवन पर जबरदस्त पड़ रहा है

Sakshi Bansod