hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने लोरमी धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं अवैध धान खपाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश*

मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज लोरमी विकासखंड के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोरमी एवं खुड़िया उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं, साफ–सफाई तथा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और किसानों को हर संभव सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अवैध धान खपाने की समस्या बताई इस पर कलेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में सतत निगरानी रखी जाए तथा कोचियों एवं बिचौलियों पर तुरंत छापामार कार्रवाई कर सख्त कदम उठाए जाएँ।
कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का नियमित रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसानों को समय पर टोकन जारी कर पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया अपनाई जाए।उन्होंने धान, बारदाने तथा किसानों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खुड़िया एवं छपरवा केंद्रों में विशेष निगरानी रखने की बात कही।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में निरंतर मॉनिटरिंग करने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

सर्किट हाउस बालोद मे पत्रकार कल्याण महासंघ जिला इकाई बालोद का बैठक सम्पन्न

Chunesh Sahu

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

*गुवाहाटी असम मे लोकमंच सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ की हुई झमाझम प्रस्तुति, ,, छत्तीसगढ़ की लोक सांस्कृति की छटा बिखरी असम में,,

Chunesh Sahu

सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

Sakshi Bansod

वर्मी कम्पोस्ट एक चमत्कारिक प्लांट ग्रोथ इनहैन्सर मृदा संबंधी बीमारियों और कीटों के प्रकोप को रोकने में कारगर

Admin

भाजपा होने लगी बदनाम: पंडरिया जनपद क्षेत्र में कलेक्टर व दुर्ग मण्डल की आदेश को तलवे में रख किया जा रहा निर्माण कार्य 

hindmedianews