hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का जनजातीय गौरव दिवस पर आकर्षक प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

उपमुख्यमंत्री ने किया स्टॉल का निरीक्षण, छत्तीसगढ़ हर्बल्स की खूब हुई सराहना

कवर्धा, । जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज (डोम) परिसर में विभागीय स्टॉल लगाया गया, जिसमें लघु वनोपज, छत्तीसगढ़ हर्बल्स उत्पादों और विभाग की प्रमुख योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पण्डरिया विधायक भावना बोहरा तथा कलेक्टर कवर्धा ने स्टॉल का अवलोकन किया और विभागीय कार्यों की सराहना की।

अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विशेषकर लघु वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों की जानकारी ली। स्टॉल में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिनकी गुणवत्ता, शुद्धता और उपयोगिता के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया।

प्रदर्शनी में आए लोगों ने हर्बल उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। विभाग की ओर से साइट पर ही हर्बल उत्पादों की बिक्री भी की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन में वन विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्राकृतिक वनोपज और हर्बल उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने एस.आई.आर. प्रगति की समीक्षा की — धीमी प्रगति पर चार सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

rakeshbhaskar

बिलासपुर–कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 25 डिब्बे इंजन से अलग

Sakshi Bansod

बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

खाद्य मंत्री ने किया स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण

hindmedianews

राजगोंड समाज प्रधान कार्यालय भोरमदेव में नई कार्यकारिणी का गठन, फगनू राम धुर्वे लगातार तीसरी बार बने प्रधान अध्यक्ष

Sakshi Bansod

वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक फेरबदल

hindmedianews