hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी, जवानों की बढ़त , सुकमा जंगलों में भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

सुकमा। जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के घने जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ छिड़ गई। पहली ही भिड़ंत में डीआरजी (DRG) जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मौके से हथियार और नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में इनपुट के आधार पर सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जंगलों में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है तथा अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर अनुमान है कि ये सभी स्थानीय दलम से जुड़े सक्रिय सदस्य थे।

जंगलों में तनावपूर्ण माहौल

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावना है कि मुठभेड़ स्थल से कुछ और नक्सली भागे हों, जिन्हें पकड़ने के लिए जवान लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “जवान सुरक्षित हैं और मुठभेड़ में हमें बढ़त हासिल है। ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र पूरी तरह नक्सलमुक्त घोषित नहीं किया जाता।”

छत्तीसगढ़ के सुकमा में यह मुठभेड़ पिछले कई महीनों में सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कार्रवाईयों में एक मानी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

नाबालिग बालिका अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद

Sakshi Bansod

बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गरिमामयी आगमन, संगठनात्मक बैठक में हुए शामिल

Chunesh Sahu

महेश चंद्रवंशी पंडरिया विधान सभा सहित ठाठापुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

hindmedianews

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

Chunesh Sahu

इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं चाकूबाजी तो कहीं लूट… कहीं बातचीत में बदमाशों की फौज, तो कहीं बेरहम हत्या की साजिश… कहीं चौक-चौराहों में गांजा-शराब का दौर, तो कहीं मंदिरों के आसपास चिट्टा का ‘प्रसाद’… क्यों कोई कुछ नहीं बोलता?  क्यों धमतरी चुपचाप ये अंजाम सहता? अब बहुत हुआ! क्या अब पड़ेगी चाकूबाजी महंगी? नशे की लत, अपराध की रात ,धमतरी में अपराध का बढ़ता ग्राफ: नशे की आंधी और चाकूबाजी का काला साया नशे का कारोबार तो धमतरी की नसों में घुल चुका है

Chunesh Sahu

कलयुगी पुत्र ने किया पिता का हत्या: शराब पीने के कारण हुई विवाद

Sakshi Bansod