hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बहुजन समाज पार्टी का सख्त रुख: कथावाचक पर FIR की मांग, सतनामी समाज का अपमान पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कीमांग 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

वृंदावन से आए कथावाचक पंडित आशुतोष चैत्तन्य द्वारा तखतपुर क्षेत्र में आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज पर दिए गए कथित अपमानजनक वक्तव्यों ने प्रदेश की सामाजिक फिजाओं को गर्मा दिया है। बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने इस टिप्पणी को “असभ्य, आपत्तिजनक और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला” करार देते हुए कड़ी निंदा की है।

पार्टी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी करोड़ों अनुयायियों के आत्मसम्मान, समानता और भाईचारे के प्रतीक हैं। ऐसे महान समाज सुधारक के प्रति अवमानना न सिर्फ सतनामी समाज का अपमान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सद्भावना पर चोट है। बसपा ने प्रशासन पर दबाव बनाते हुए स्पष्ट मांग रखी कि कथावाचक के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संतों-गुरुओं का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।

पार्टी ने कार्यक्रम आयोजकों की भूमिका की जांच की मांग भी की है, ताकि यह पता चल सके कि मंच उपलब्ध कराने वालों की क्या मंशा थी और क्या यह सुनियोजित प्रयास था।

बसपा ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर किसी भी समाज और विशेषकर सतनामी समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने शासकीय तंत्र से आग्रह किया कि सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।

बहुजन समाज पार्टी ने अंत में साफ कहा कि वह हर स्तर पर सतनामी समाज समेत सभी वर्गों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित पोस्ट

देश के विकास में बुनकरों का योगदान महत्वपूर्ण, हथकरघा ने स्वदेशी आंदोलन को गति दी : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर

Chunesh Sahu

धमतरी शिया समाज ने इमाम हुसैन अ. पर हुए जुल्म की याद में मनाया मोहर्रम… रोज़ ए आशूरा को उठाया गया ताज़िया…

Chunesh Sahu

वनांचल क्षेत्रों में अब होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधायक निधि से 10 पानी टैंकरों का किया शुभारंभ

hindmedianews

कुरूद में 100 बिस्तरों वाले नवीन सिविल अस्पताल भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Chunesh Sahu

*3241 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5600 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।* *देखिए जिलेवार सूची…..*

Chunesh Sahu

*झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी*

Chunesh Sahu