hindmedianews
Breaking News
कबीरधामखेलब्रेकिंग न्यूज़

जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में प्राथमिक शाला केशली गोड़ान के नन्हें सितारों का जलवा 10 संकुलों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर जीते कई खिताब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बिरकोना संकुल का नाम किया रोशन, बच्चों, शिक्षकों और पालकों में उल्लास का माहौल

पंडरिया,

जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में इस वर्ष शासकीय प्राथमिक शाला केशली गोड़ान के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया है। प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर इन नन्हें प्रतिभागियों ने एकल और सामूहिक दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में कुल 10 संकुलों के बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें से केशली गोड़ान के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम, बालक वर्ग खो-खो में प्रथम, बालिका वर्ग खो-खो में प्रथम, 200 मीटर दौड़ में प्रथम, तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय और मेहंदी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय ने हर क्षेत्र में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार सहित संपूर्ण संकुल क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री शिवकुमार बंजारे, शिक्षक सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह, श्रीमती लता चांदसे, श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, खेल कोच तुलसी धुर्वे, गणेश धुर्वे तथा मनोज धुर्वे ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और टीम भावना का परिणाम है।

प्रधान पाठक श्री बंजारे ने कहा, “हमारे विद्यालय के बच्चों ने साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो बच्चे किसी से कम नहीं।” वहीं खेल कोच तुलसी धुर्वे ने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम के साथ खेल के प्रति अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है।

बच्चों की इस सफलता से पालकों में भी अत्यधिक उत्साह और गर्व देखा जा रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रोत्साहन और निरंतर मार्गदर्शन से ही बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई है।

कार्यक्रम के दौरान विजयी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच पर बच्चों के प्रदर्शन की सभी उपस्थित अतिथियों और निर्णायकों ने प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने यह साबित कर दिया कि समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

केशली गोड़ान के इन नन्हें खिलाड़ियों की जीत ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बिरकोना संकुल को गौरवान्वित किया है।आने वाले समय में इन प्रतिभाशाली बच्चों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी प्रकार के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

राजकुमार अनंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बांटा फल, लिया आशीर्वाद 

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी

Sakshi Bansod

आदर्श ग्राम पंचायत बिरकोना रहमानकापा में किया गया वृक्षारोपण

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार, नई जिम्मेदारियों का बंटवारा नवनियुक्त प्रभारियों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा की बधाई

Sakshi Bansod

ड्राइविंग लाइसेंस व नाम ट्रांसफर में दलालों का जलवा: जिला कबीरधाम परिवहन कार्यालय में चढ़ावे बिन आगे नहीं बढ़ रही फाइलें

Sakshi Bansod

बच्चों के समग्र विकास पर रहेगा जोर भारत सरकार की स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव श्रीमती अनिता करवाल ने वीसी के जरिए ’बनाई गई कार्ययोजना’ को मूर्त रूप देने दिया मार्गदर्शन

Chunesh Sahu