hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली

प्रेस विज्ञप्ति

➡️ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

➡️ नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफतार

➡️ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को भोपाल (मध्यप्रदेश) से हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

➡️ आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 486/25 धारा 137(2), 87, 64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा *‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’* अभियान के तहत जिले मे गुम हुये बालक/बालिकाओं की बरामदगी करने एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया हैै, प्राप्त निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी मार्गदर्शन पर मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे दस्तायाबी व निराकरण करने विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 29.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनॉक 26.10.2025 को इसकी नाबालिग पुत्री (बालिका उम्र 16 वर्ष) को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर गुम हुये अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

विवेचना दौरान सायबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबीर सूचना पर नाबालिग अपृहता व संदेही आरोपी की पतासाजी करने पुलिस टीम भोपाल मध्यप्रदेश रवाना किया गया कि दिनॉक 08.11.2025 को अपहृता को रायल क्रिस्टल कालोनी अवधपुरी मे बने झोपड़ी थाना अवधपुरी, जिला भोपाल म.प्र. से आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय पिता सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी नवागांव घुठेरा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के कब्जे से बरामद किया गया। अपृहता/पीड़िता का कथन एवं डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 87,64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.11.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव आर. जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे म.आर.वृंदा पन्द्राम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

चिल्फी घाटी के नागमौरी घाट पर बड़ा हादसा टला, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत 

Sakshi Bansod

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महज चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

राम राज्य के लिए भोगी नही योगी शासक है आवश्यकता ~ श्री राजीवलोचन दास जी महाराज 

hindmedianews

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात की कबीरधाम जिले में पूरी हुई 18 घोषणाएं

hindmedianews

*शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुलग रहा भट्ठों की आग…भट्ठों की आंच से झुलस रहा शासन का राजस्व* *खनिज विभाग को रेत से नहीं मिल रही फ़ुर्सत…..* *अवैध लाल ईंट से कारोबारी हो रहे हैं लाल..*

Chunesh Sahu

इन्दौरी में विकास की नई इबारत, 2.85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मिनी स्टेडियम, एसएलआरएम सेंटर और चौक सौंदर्यीकरण से बदलेगी नगर की तस्वीर

Sakshi Bansod