
प्रेस विज्ञप्ति
*पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने ‘अमृत मित्र’ समूह को सौंपे पीपीटी किट*
स्व सहायता समूह की महिलाएं करेंगी 800 वृक्षों की देखभाल, नगर को हरा-भरा बनाने की अनूठी पहल

नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को ‘अमृत मित्र योजना’ के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के द्वारा इन महिलाओं को वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण जैसे पीपीटी किट एवं साड़ी, गम बूट, जैकेट और टोपी प्रदान किए गए।इस योजना के अंतर्गत, स्व सहायता समूह की ये महिलाएं न केवल वृक्षारोपण करेंगी, बल्कि पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएंगी। यह पहल नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
*3 समूहों ने उठाई जिम्मेदारी*
‘अमृत मित्र योजना’ के तहत 3 स्वयं सहायता समूह इस कार्य में शामिल हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से मां चंडिका, मां परमेश्वरी और गौरव गौरी स्वास्थ्य समूह शामिल हैं। इन्हें कुल 800 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है:
* वार्ड क्रमांक दो बघमरा मुक्तिधाम: 300 वृक्ष
* WTP (जल शोधन संयंत्र) परिसर: 450 वृक्ष
इन समूहों की महिलाएं सुनिश्चित करेंगी कि लगाए गए सभी वृक्ष सुरक्षित रहें और उनका समुचित विकास हो।
*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा:*
“यह योजना केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के दोहरे उद्देश्य को साधती है। हमारी ‘अमृत मित्र’ महिलाएं अब हमारे नगर की हरियाली की संरक्षक बनेंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये समूह लगन और समर्पण के साथ इस कार्य को पूरा करेंगे और हमारे नगर को और अधिक सुंदर बनाएंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ किरण पटेल, इंजीनियर रूपेश राठिया , लेखा अधिकारी श्रवण निर्मलकर, पार्षद संतोष नेताम ,पार्षद पोषण निषाद, पूर्व पार्षद शंकर यादव और नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति
*शिवमहापुराण कथा का आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कथा का शुभारंभ*
आस्था और भक्ति के पावन पर्व के साथ आज गुण्डरदेही नगर में 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। हटरी बाजार स्थित संतोषी मंदिर के पास आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत से पहले, महिलाओं द्वारा चंडी मंदिर से लेकर पूरे नगर में कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। यह कथा खर्रा निवासी कथावाचक दीपक महाराज के श्रीमुख से हो रही है, जो अगले 7 दिनों तक प्रतिदिन भक्तों को शिवमहापुराण की महिमा का श्रवण कराएंगे।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिक जैसे देवेंद्र सोनकर, देवा सोनकर, परमेंद्र सोनकर, बंशी सोनकर, दिलीप यादव और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।

*प्रमोद जैन ने कहा:*
शिवमहापुराण कथा का आयोजन हमारे नगर की आध्यात्मिक समृद्धि का प्रतीक है। जिस प्रकार महिलाओं ने एकजुट होकर भव्य कलश यात्रा निकाली, वह हमारी सामुदायिक भावना और अटूट आस्था को दर्शाता है। यह कथा हमें सत्य, प्रेम और जीवन के सही मार्ग का ज्ञान देती है। मैं सभी नगरवासियों का आह्वान करता हूँ कि वे इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाएं और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।”
3.*नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी व उनकी टीम ने यज्ञदत्त शर्मा जी से की सौजन्य भेंट….*
———————————————-

आदरणीय श्री यज्ञदत्त शर्मा जी के छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोंपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत आज नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी व उनके पार्षदगणों में प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर,आशा पटेल,गोमती रात्रे,सुनीता मनहर, कांति साहू ने उनके निवास जाकर गुलदस्ता भेंट किया और उनका मुंह मीठा करा कर आदरणीय यज्ञदत्त शर्मा जी को बधाई व उज्जवल राजनैतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।
*”हमने बनाया है*
*हम ही सवारेंगे”*
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
73898 67471





