hindmedianews
Breaking News
अन्य

पांचवीं–आठवीं की पूरक परीक्षा की मार्कशीट अब तक जारी नहीं, बच्चों का दाखिला अटका…..!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से अभिभावकों में आक्रोश, शिक्षा सत्र प्रभावित…..!

 

कोरबा :- पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा का परिणाम आए हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बच्चों को मार्कशीट (अंक सूची) नहीं मिली है।
इस कारण छात्र-छात्राएँ अगली कक्षा में दाखिला (एडमिशन) नहीं करा पा रहे हैं और स्कूलों में नए सत्र की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है।

अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। कई विद्यालयों ने प्रवेश की अंतिम तिथि भी तय कर दी है, लेकिन मार्कशीट न मिलने से बच्चे असमंजस में हैं।

एक अभिभावक ने कहा, “पूरक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद भी बच्चों को मार्कशीट नहीं दी जा रही है। जब तक मार्कशीट नहीं मिलेगी, तब तक एडमिशन कैसे होगा? जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय शिक्षकों का कहना है कि ऊपर से निर्देश न मिलने के कारण मार्कशीट वितरण में देरी हो रही है।

अब सवाल उठता है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है?
क्या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए, या शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी इस देरी की जांच करेंगे?

संबंधित पोस्ट

शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए अशोक टोण्डे

rakeshbhaskar

पत्रकारों में बजट से निराशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से खफा रह गए छत्तीसगढ़ के पत्रकार 

hindmedianews

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में दिखेगा असर

hindmedianews

*समय की परिभाषा है जो सत्य के साथ है उसकी जीत सुनिश्चित है : रंजना साहू* *सिवनीखुर्द में स्व. श्री भानुराम साहू शिक्षक की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

 *पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी.यातायात के नेतृत्व में शहर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया बाईक पेट्रोलिंग*   *बाइक पेट्रोलिंग शहर का भ्रमण कर सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर के पास हुआ समाप्त* 

Chunesh Sahu