hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सक्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से लगातार विधानसभा की जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से जनता को लाभ मिल रहा है वहीं उन्हें सुगम आवागमन, प्रकाश व्यवस्था व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। नगर पंचायत पांडातराई में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से कुल 52 अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपए की सौगात नगर वासियों को मिली है। इसके तहत नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना,टॉप निर्माण,आहता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष जैसे विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों का निर्माण होगा। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता की सुविधा एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए आज 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। हाल ही में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए नगर में उप तहसील की स्थापना भी की गई जो डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं विकास नीति को दर्शाती है। आज नगर पंचायत पांडातराई को मिली इस सौगात से नगर के विकास एवं जनता को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुगम सड़क, नाली निर्माण से पानी जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी वहीं नगर की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके पूर्व भी पांडातराई नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, बाईपास निर्माण और तहसील कार्यालय की स्थापना जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है। जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पांडातराई नगर एवं पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

संबंधित पोस्ट

*आधिकारी की उदासीनता के चलते कर्मचारियों पर नहीं रहा कोई लगाम….. .* *अस्पताल की घोर लापरवाही… परिवार पर भारी….. क्या होगी जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्यवाही…. या बचाने के चक्कर में अधिकारी.?.?.?.?.*

Chunesh Sahu

जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232038

hindmedianews

12 वी अध्ययन रत एवं 12 वी पास विधार्थीयो के लिए 60 दिवसीय नि : शुल्क प्री फाउंडेशन क्लास संचालित,एक कदम शिक्षा की ओर NEET हेतु निशुल्क कोर्स पण्डरिया में – कु. खलीफा डहरिया

hindmedianews

ग्राम बरही के खोलडोंगरी वन आश्रम दर्री टोला जलाशय के ऊपर वृहद रूप से 200 फलदार वृक्ष कटहल का वृक्षारोपण किया गया।

Chunesh Sahu

अमीन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध, उम्मीदवार तुरंत करें डाउनलोड

Sakshi Bansod

सविधान दिवस के दिन पत्रकार कल्याण महसंघ जिला इकाई बालोद ने किया मुलाकात

Chunesh Sahu