hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ छठ पूजा में हुए शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*लोक आस्था के छठ महापर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं*

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। आगर नदी के घाटों पर सोमवार की संध्या को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पांडे ने भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से भेंट की और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अमले द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की और कहा कि छठ पूजा आपसी सद्भाव, स्वच्छता, अनुशासन और लोक आस्था का प्रतीक है।

*चार दिवसीय पर्व की महत्ता*

25 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई, जिसमें व्रती महिलाओं ने पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसके बाद खरना के दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा-अर्चना की गई। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर दीपों की रोशनी, लोकगीत और भक्ति भाव से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा। 28 अक्टूबर की सुबह उषा अर्घ्य के साथ व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का समापन करेंगी।

*छठ वृत्तियां ने सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना*

व्रत रखने वाली अनामिका सिंह ने बताया कि “यह पर्व सूर्य उपासना और परिवार की मंगलकामना का प्रतीक है। हम सूर्य देव से अपने परिवार की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना करते हैं।” वहीं समिति के अध्यक्ष अभिलाष सिंह ने प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा घाटों पर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

*जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्था*

छठ पूजा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, जल प्रबंधन, साफ-सफाई और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस बल एवं नगर पालिका अमला लगातार सक्रिय रहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि “छठ पूजा हमारे समाज की आस्था और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। प्रशासन और जनता के सहयोग से यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो रहा है।” वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे ने कहा कि “छठ पूजा न केवल धार्मिक पर्व है, बल्कि यह प्रकृति और मानव के बीच सामंजस्य का उत्सव भी है।” भक्ति, अनुशासन और स्वच्छता के संदेश के साथ छठ पर्व का समापन जिलेभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

**कांदूल के ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम**   *कांदूल के ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम* *उच्च अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया गांव और विद्यालय का मान

Chunesh Sahu

*किसानों की उन्नति,बेटियों की पढ़ाई, रोजगार, सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है – रंजना साहू* *समृद्ध और उन्नत छत्तीसगढ़ बनाने वाली मोदी की गारंटी है हमारा संकल्प पत्र – रंजना साहू*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर की पूजा कर पंडरिया में शेयर प्रमाण पत्र वितरण एवं गन्ना खरीदी व पेराई सत्र का किया शुभारंभ, सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की

hindmedianews

विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के उपस्थिति में आयोजित “झीरम श्रद्धांजलि दिवस” कार्यक्रम में झीरम घाटी के कायराना नक्सली हमले में बलिदान हुए श्रद्धेय नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।* 

Chunesh Sahu

घर में घुसकर डराधमका महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

hindmedianews

लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) का प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ संपन्न, लोक सभा चुनाव को लेकर हुआ पार्टी की बैठक,

Chunesh Sahu