hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियाँ तेज़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया नवा रायपुर में तैयारियों का जायजा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नवा रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा, सभागार व्यवस्था, मंच निर्माण, आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर की जाने वाली प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता का प्रतीक बने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, आत्मगौरव एवं प्रगति की झलक हर स्थल पर दृष्टिगोचर हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल की सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुति और स्वागत व्यवस्था में छत्तीसगढ़ की परंपरा और गरिमा पूरी तरह झलके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और जनभावनाओं का सशक्त संदेश देशभर में पहुँचेगा।

संबंधित पोस्ट

विधानसभा पंडरिया:पंडरिया में धांधली की बू,निर्माण कार्यों में स्थल से सूचना पटल की छुपा छुपाई,पारदर्शिता पर रोक की कोशिश 

hindmedianews

पंडरिया सतनामी समाज अध्यक्ष ने की सांसद चंद्रशेखर आज़ाद से की मुलाकात, सतनामी समाज पंडरिया रहे मौजूद

hindmedianews

प्रत्याशी नीलकंठ को धान भेंट कर दिए आशीर्वाद, कर्ज माफी को लेकर थाम रहे दामन कांग्रेस का 

hindmedianews

EPISODE_02। *THE JUVENILE टॉर्चर *नाबालिग पर थर्ड डिग्री टॉर्चर, पट्टे से मार… आख़िर कैसे नाबालिग पर अत्याचार..?.???..* मामले में हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Chunesh Sahu

गंगरेल मंडल में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर पर विचार गोष्ठी संपन्न* *लोक माता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरणीय है : रामू रोहरा* *देवी अहिल्याबाई होलकर कुशल शासिका सेवाभावी न्यायप्रिय सनातन धर्म रक्षिका थी: नागेंन्द्र शुक्ला* *श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी रही प्रभावशाली*

Chunesh Sahu

शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई — पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क

Sakshi Bansod