
*खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने की मुलाकात*
जिला भाजपा कार्यालय बालोद में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीय श्री दयाल दास बघेल जी से नगर पंचायत अध्यक्ष ने सौजन्य मुलाकात की और मार्केटिंग सोसायटी से जुड़ी दो प्रमुख मांगें रखीं।
*बारदाना राशि भुगतान की मांग*
मुलाकात के दौरान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने मंत्री बघेल जी को बताया कि धान खरीदी के समय मार्केटिंग सोसायटी से किसानों को बारदाना उपलब्ध कराया गया था जिसकी राशि अभी तक नहीं दी गई है।उसका पैसा राज्य के कुछ अन्य जिलों में मार्केटिंग सोसायटियों को दिया जा रहा है बालोद जिले के मार्केटिंग सोसायटियों को भी इसका भुगतान किया जाना चाहिए ।
*व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए राशि स्वीकृति की मांग*
इसके अतिरिक्त, गुण्डरदेही सोसाइटी की आय और सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से एक और अहम मांग रखी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने मार्केटिंग सोसायटी में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आवश्यक राशि की तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस कॉम्प्लेक्स के बनने से मार्केटिंग सोसायटी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
73898 67471





