hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संकुल प्राचार्य केंद्र कामठी में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया, विकास खंड के वनांचल के मध्य में स्थित मुनमुना संकुल अंतर्गत समस्त 14 शासकीय एवं 1 अनुदान प्राप्त विद्यालय के शाला प्रबन्धन समिति, शाला विकास समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधियों, पालकों की गरिमामय उपस्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 06 अगस्त 2024 मंगलवार को संकुल प्राचार्य केंद्र कामठी में वृहद स्तर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला पर्यवेक्षक श्री राजू साहू (BPM जिला पंचायत कबीरधाम), श्री रामगोपाल वट्टी (रिटायर्ड CRPF), श्री दिनेश साहू (MBBS), प्राचार्य श्री आर. एन. राजपूत जी, शैक्षिक समन्वयक श्री रघुनंदन गुप्ता जी, व्याख्याता श्री राजेश शर्मा जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री पप्पू धुर्वे जी के द्वारा माता सरस्वती के तैलीय चित्र की पूजा-अर्चना किया गया। ततपश्चात श्री गुप्ता जी के द्वारा शिक्षकों के लिए प्रेरणा गीत “हम शिक्षक हैं, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे” गीत के साथ शिक्षक-पालक मेगा बैठक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। श्री राजेश शर्मा जी ने बैठक के उद्देश्य शिक्षक एवं पालकों के मध्य समन्वय, पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद हेतु समाधानात्मक कारक उपाय सुझाना तथा शासन द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राही योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु राज्य में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से पालकों को अवगत कराया गया।

मुनमुना संकुल अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रधान पाठकों, शिक्षकों, पालकों, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों, सदस्यों, शिक्षाविदों के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में एक्स CRPF श्री रामगोपाल वट्टी जी ने अपने 21 वर्ष 3 माह के सेवाकाल को बताते हुए कहा कि वे भारत के कई राज्यों में उन्होंने सेवा दी है, अपने जीवन परिचय से लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता। 1000 की जनसंख्या वाले छोटे से ग्राम मुनगाडीह में जन्मे प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर, पूर्व माध्यमिक कामठी, हाई स्कूल कुकदूर एव हायर सेकेंडरी पंडरिया से अध्यापन करके वे देश सेवा को अपना मार्ग चुना। वे सुकमा में CRPF के 226 वीं बटालियन से गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं।

इसीक्रम में हमारे बीच कामठी में ही जन्मे और प्राथमिक से लेकर 10 वीं तक शिक्षा ग्रहण कर हायर कुकदूर से लेकर उच्च शिक्षा एवं MBBS की पढ़ाई करने रूस चले गए। अपने पिता के डिस्पेंसरी में आते निर्धन अस्वस्थ लोगों की पीड़ा देखकर उन्हें प्रेरणा मिली और फिर वे अपने लक्ष्य को साधकर गरीबों दीन दुखियों की सेवा करने को अपना धर्म मानकर इस क्षेत्र को चुने हैं और MBBS की पढ़ाई पूरी कर लौटे हैं। गरीबी से निकलकर आज इस मंच में अपने को पाकर सौभाग्यशाली मानते हुए पालकों को अपने छोटे से उम्र में उन्होंने जो हासिल किए उससे लोगों को प्रेरित किये।

पालक-शिक्षक मेगा बैठक में 12 मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा करने के निर्देश राज्य शासन के द्वारा दिये गए थे। शिक्षक-पालक मेगा बैठक राज्य शासन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। संकुल में आयोजित मेगा सम्मेलन संकुल प्राचार्य श्री रामनाथ राजपूत जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संकुल समन्वयक श्री रघुनंदन गुप्ता जी ने मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बस्ता रहित शनिवार, स्वास्थ्य परीक्षण, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा एवं छात्रवृत्ति योजना, छात्रहित की विभिन्न योजना एवं डिजिटल प्लेटफार्म से पालकों को जोड़ते हुए दीक्षा एप तथा ई जादुई पिटारा को डाउनलोड करते हुए उसके शिक्षा में लाभ, डिजिटल लाइब्रेरी एव NEP-2020 के महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ FLN की सार्वभौमिक लाभ, उल्लास नवभारत, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, पालीथीन के दुष्प्रभाव, “एक पेड़ माँ के नाम” आदि विषयों को परिभाषित किये पर्यवेक्षक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री राजू साहू जी ने 12 बिंदु पर चर्चा कर अपना विचार व्यक्त किये। अंत मे उपस्थित पालको के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर सही उत्तर देने वाले पालकों को अतिथियों के हाथों बैज लगाकर सम्मानित किया जाकर पालकों से विद्यालयीन समस्याओं तथा सुझाव आमन्त्रित किया गया। कार्यक्रम के समापन पश्चात विद्यालय परिसर में 02 नग पौधा रोपण किये। इस अवसर पर संकुल के 62 पालक एवं 20 शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

टूटती नजर आ रही भाजपा ,प्रत्याशी विजय शर्मा को नहीं मिल रहा समर्थन कवर्धा मे फिर कांग्रेस के साथ जनता: भाजपा को किया जा रहा दरकिनार अकबर भाई जिंदाबाद का लग रहा नारा

hindmedianews

चक्रवात ‘Cyclone Ditwah’ — भयावह तैयारी: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, श्रीलंका में भारी तबाही

Sakshi Bansod

सतनामी समाज में उबाल: कथावाचक आशुतोष चौतन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग, चेताया— न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे”

Sakshi Bansod

वनांचल क्षेत्रो में भी मनाई गई महामानव की जयंती

hindmedianews

मजबूरी या प्रेम,कार्यवाही करने अधिकारी कर रहे लचीलापन !भय बिन प्रीत ना होई 

hindmedianews

Chunesh Sahu