hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*शहीद जवान की स्मृति में हुआ शहादत दिवस समारोह, गर्व के क्षण में अनेक गणमान्य बने सहभागी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

       *बालोद :-* ग्राम खैरवना में शहीद गनरु राम मंडावी एवं भूतपूर्व सैनिक स्व. रतनलाल मंडावी के सम्मान में समर्पण शिवम समिति के तत्वावधान में शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीना साहू, जनपद सदस्य धारा चौधरी, सुधा चौधरी सरपंच मटिया (अ) , कुलदीप साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा, नंदकिशोर साहू अध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद बालोद तथा शहीद परिवार के परिजन मौजूद रहे। शहीद स्मारक ख़ैरबना अर्जुंदा में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे शांतिपाठ के साथ प्रारंभ हुआ। उसके बाद अतिथियों का आगमन पश्चात शहीद परिवार के परिजनों का अभिनन्दन किया गया तथा मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों ने शहीद जवानों की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के ग्रामीणजन देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे तथा भारत माता की जय एवं शहीद जवान अमर रहे के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इन दोनों जवानों के योगदान का पुण्य स्मरण किया तथा कहा कि उनकी वीरता व बलिदान हम सब के लिए गर्व का विषय है।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि हम सबकी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी इन शहीदों के योगदान का पुण्य स्मरण करें और उनकी वीरता से नई प्रेरणा लेकर देशसेवा के लिए अग्रसर होकर कार्य करें। इन वीरों की शहादत सभी के लिए प्रेरणा का केंद्रबिंदु है। खैरबना की धरती ने ऐसे सपूत को जन्म देकर देश के लिए समर्पित किया। हम सभी इसके लिए कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हैं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया तथा सभी ने राष्ट्र के प्रति शहीदों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। अतिथियों के द्वारा शहीद परिवार के परिजनों का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

मो – 7771845128

       73898 67471

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर प्रबल दावेदार हो सकती हैं नीलू राजकुमार अनंत

hindmedianews

*3241 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5600 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।* *देखिए जिलेवार सूची…..*

Chunesh Sahu

 मतदान की अपील करने निकल पड़ी सहसपुर लोहारा रियासत की महारानी, राजा साहब हैं प्रत्याशी 

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम खैरबना के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

hindmedianews

निर्दयी पिटाई ने छीनी मासूम की सुनने की शक्ति, इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार — सहायक शिक्षिका फरार

Sakshi Bansod

मनरेगा में ‘मिट्टी का महाघोटाला’: बैगा जाति से छल,लोखान में नाली निर्माण के नाम पर खुली लूट, सिस्टम बना मूकदर्शक

Sakshi Bansod