hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार!*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

🔹 *धमतरी पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम!*

 

🔹 *नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो आईईडी को डीआरजी टीम की सुरक्षा में बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय!*

 

◆ *घटना का विवरण :-*

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने की जानकारी मिली थी तथा आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों की भी सूचना प्राप्त हुई।

● उक्त सूचना पर एसपी.धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में एवं एएसपी.श्री शैलेन्द्र पांडेय के हमराह में डीआरजी नगरी एवं बीडीएस टीम का संयुक्त पुलिस बल आज दिनांक 11.10.2025 को नक्सल विरोधी अभियान, सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना किया गया।

 

● सर्चिंग के दौरान चंदनबाहरा आवागमन मार्ग में पुलिस दल को 10 किलो वज़न का कमांड-टिपिन आईईडी संदिग्ध अवस्था में प्राप्त हुआ।

जिसे डीआरजी टीम की सुरक्षा में एवं बीडीएस टीम की सतर्कता व तकनीकी दक्षता से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।

 

● इस कार्यवाही से एक बड़ी नक्सली साजिश विफल हुई तथा पुलिस बल द्वारा त्वरित और साहसिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने में सफलता प्राप्त की गई है।

 

◆ *धमतरी पुलिस का संदेश :-*

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। आपकी छोटी-सी सतर्कता किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।

 

 

▪️ *ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस का तीसरा बड़ा अभियान-92 स्थानों पर दबिश- नशे पर कड़ा प्रहार*

▪️ *03 सूखे नशे के सौदागर,20 शराब के,02 चाकूबाज गिरफ्तार,22 पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

▪️ *नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अभियान आगे भी जारी रहेगा*

◆आईजी रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसपी.धमतरी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा आज तड़के सुबह एक विशेष सघन “अभियान निश्चय” चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 92 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया।

◆ इस दौरान अलग-अलग कुल 18 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश,असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई।

🔹 *अभियान की प्रमुख कार्यवाही*-:
◆ *एनडीपीएस एक्ट*-:
कुल 03 प्रकरण,03 आरोपी गिरफ्तार
◆ *जप्त मादक पदार्थ :*
▪️ 1 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा

◆ *आबकारी एक्ट*-:
● 20 प्रकरण,20 आरोपी गिरफ्तार,84.100 लीटर अवैध शराब जप्त

◆ *प्रतिबंधक कार्यवाही*-:
धारा 170 बीएनएसएस. के तहत – 15 प्रकरण 15 व्यक्ति
◆ धारा 126- 135 बीएनएसएस. के तहत – 21 प्रकरण 22 व्यक्ति

◆ *आर्म्स एक्ट*
● 02 प्रकरण 02 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
कुल 92 स्थानों में दबिश देकर संदेहियों को चेक किया गया।
◆ *अन्य कार्यवाही*-:रेड कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से जर्दा गुटखा बनाने की फैक्ट्री जिसमें हैवी मशीनरी लगे हैं।
उक्त के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

● “उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पूर्व ही धमतरी पुलिस ने सघन अभियान चलाकर एक ही दिन में 37 आबकारी मामलों में कार्यवाही की थी, जिसमें विशेष रूप से विभिन्न ढाबों पर की गई कार्रवाई भी शामिल थी।”

🔹 *धमतरी पुलिस का संदेश*-:
धमतरी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ने एवं गुंडा-बदमाशों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चला रही है।
आगे भी ऐसी कड़ी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

 

 

🔹 *धमतरी पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार!*

 

🔹 *सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता – आरोपी से धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही*

 

🔹 *पूर्व में भी अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी – न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

 

◆ धमतरी पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए एवं अपराध नियंत्रण एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धमतरी शहर में एवं थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली धमतरी की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

 

● पुलिस टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहाँ एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम प्रदीप बंजारे पिता महेश बंजारे उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, जैतखाम के पास धमतरी बताया।

 

● गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने वाला पाया गया।

 

● शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तथा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

● आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:

पूर्व में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2020 धारा 294, 336, 506, 34 भा.दं.वि. के तहत अपराध दर्ज है।

 

2

 

🔹 *अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को धमतरी पुलिस ने धरदबोचा – स्कूटी समेत देशी शराब जब्त!*

 

🔹 *अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की वैधानिक कार्यवाही- आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत भेजा गया जेल!*

 

🔹 *भखारा पुलिस की तत्परता-जुनवानी गौठान के पास अवैध शराब बिक्री करते आरोपी पर की गई वैधानिक कार्यवाही!*

 

🔹 *धमतरी पुलिस का विशेष अभियान- सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन और पिलाने वालों पर एक ही शाम में 37 प्रकरण दर्ज!*

 

◆ धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब परिवहन, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए एक ओर अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा द्वारा कार्यवाही की गई।

जिलेभर में एक ही शाम में 37 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।

 

◆ *अवैध शराब परिवहन में आरोपी गिरफ्तार*

◆ मुखबिर से प्राप्त सूचना पर धमतरी पुलिस ने सिहावा रोड स्थित शराब भट्टी से सिल्वर रंग की प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG-05-AB-2249 में अवैध शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ने त्वरित कार्यवाही की।

 

◆ थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने बताए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी की और रेड की, जिसके दौरान आरोपी मुकेश कुमार नागेश पिता स्व. जामदयाल नागेश (उम्र 33 वर्ष), निवासी गाड़ापारा साल्हेवार पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

 

◆ उसकी स्कूटी से 30 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5 बल्क लीटर 400 एमएल मात्रा, कीमत 2,400/- रूपये तथा स्कूटी क्रमांक CG-05-AB-2249 व वाहन दस्तावेज (कीमत 10,000/-रूपये ) जप्त किए गए।

 

◆ कुल जप्त संपत्ति की कीमत 12,400/- रूपये आंकी गई है।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 252/2025 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

 

◆ *भखारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर की गई कार्यवाही-:*

● थाना भखारा पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी गौठान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर

 

*आरोपी*-: मोहन लाल ध्रुव पिता शोभाराम ध्रुव उम्र 30 वर्ष साकिन डाही थाना कुरूद को रंगे हाथ पकड़ा गया।

 

आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 1,350/- रूपये ) तथा 750/-रूपये नकद बिक्री रकम, कुल 2,100/-रूपये का माल जप्त किया गया।

 

● आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

■ *जिलेभर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर एक साथ कार्यवाही*

धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर “शराब पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान” चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, ढाबों एवं ठेलों में शराब सेवन करने वालों तथा शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

 

◆ *कार्यवाही की गई प्रमुख जगहें -*

यादव ढाबा कुरूद, अपना ढाबा कुरूद, पंचू ढाबा कुरूद, झुमुक यादव ठेला भखारा, समीर ढाबा भखारा, देवांगन ढाबा भखारा, बिट्टू ढाबा भखारा, फ्रेंड्स फ्रेंड्स ढाबा भखारा, धर्मेंद्र ढाबा मगरलोड, सोमनाथ ढाबा मगरलोड, देशी रसोई ढाबा मगरलोड इत्यादि।

 

● इन स्थलों पर कुल 37 प्रकरण दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(सी), 34(1)(ख), 36(च)(ए), 36(च)(1) के तहत कार्यवाही की गई है।

■ *धमतरी पुलिस की चेतावनी*-:

धमतरी पुलिस द्वारा सभी ढाबा संचालकों एवं आम नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन या परोसने की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध है।

समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

ऊर्जा संरक्षण की दिशा  में कबीरधाम पुलिस की अनूठी पहल साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sakshi Bansod

बेजुबा सेवा समिति की जीवदया में एक और  अभिनव पहल 

hindmedianews

सियासी जंग:कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद 

hindmedianews

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण … पढ़िए पूरी खबर….

Chunesh Sahu

देवरी ब्लॉक के ग्राम कुआंगांव में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्राधिकरण का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews