hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

बालोद, 10 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बालोद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय प्रभारी डाॅ. अमीत द्विवेदी, डाॅ. एंजिल आभा कुुजुर, डॉ. पूनमचंद सोनकर, श्री आजाद साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, श्रीमती राधिका नेताम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

 

 

2.
गौधाम संचालन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
बालोद, 10 अक्टूबर 2025
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना के अंतर्गत गौधाम के संचालन हेतु इच्छुक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ), ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समितियों से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में गौधाम संचालन हेतु आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि गोधाम योजना के अंतर्गत उपयुक्त स्थानों पर निराश्रित, घुमंतु तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (यथा संशोधित), कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 अंतर्गत जब्त किए गए गौवंश के पशुओं के संरक्षण, संर्वधन किया जाएगा। उप सचंालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऐसी शासकीय भूमि जिसमें सुरक्षित बाड़ा, पशु शेड, पर्याप्त पानी की सुविधा, बिजली तथा हरा चारा उत्पादन हेतु चारागाह की भूमि की सुविधा होगी। उन स्थानों पर जिला प्रशासन के प्रस्ताव के आधार पर राज्य गौसेवा आयोग की स्वीकृति उपरांत चयनित संस्थाओं को गोधाम की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम की स्थापना किया जाएगा। इसके साथ ही गौधाम के संचालन हेतु चिन्हांकित भूमि के समीप पंजीकृत गौशाला समिति द्वारा सहमति व्यक्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग की क्रियान्वयन समिति के द्वारा प्राथमिकता पर लिया जाएगा। गौधाम के संचालन हेतु गौसेवा पशु नस्ल सुधार एवं संचालन के क्षेत्र मे संलग्न संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ), ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समितियों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में गौधाम संचालन हेतु 15 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात् परीक्षण उपरांत जिला प्रशासन द्वारा चयनित संस्था का नाम राज्य गौसेवा आयोग को गौधाम स्थापना हेतु अनुमोदन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौधाम के संचालन हेतु गौ सेवा, पशु नस्ल सुधार एवं संचालन के क्षेत्र में संलग्न संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

बच्चों के समग्र विकास पर रहेगा जोर भारत सरकार की स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव श्रीमती अनिता करवाल ने वीसी के जरिए ’बनाई गई कार्ययोजना’ को मूर्त रूप देने दिया मार्गदर्शन

Chunesh Sahu

भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा रूप देने वाली ननंद गिरफ्तार

Sakshi Bansod

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर* *शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश* *बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह* *खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने 25 लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा* 

Chunesh Sahu

बेजुबा सेवा समिति की जीवदया में एक और  अभिनव पहल 

hindmedianews

*वन्य प्राणी तेंदुआ खाल की तस्करी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार* *तेंदुआ खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने तलाश रहा था ग्राहक* *घेराबंदी कर सायबर एवं थाना नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा* *करीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल एवं प्रयुक्त दो मोटर सायकिल,मोबाइल आरोपी से की गई जप्त*

Chunesh Sahu

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति : विदेशी पर्यटकों ने कहा-“इट्स वंडरफुल!

Sakshi Bansod