hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंडरिया खंड का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

पंडरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को खंड पंडरिया मंडल द्वारा भव्य पथ संचलन (मार्च पास्ट) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत पंडरिया के पास हुई जहां संघ गीत और प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद स्वयंसेवक गण पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में पंडरिया नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन करते हुए गुज़रे। पथ संचलन के दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता, और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में पिछले 100 वर्षों में अमूल्य योगदान दिया है। संघ का लक्ष्य एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारयुक्त भारत का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। स्थानीय नागरिक, व्यापारी वर्ग, छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। संचलन का समापन संघ कार्यालय परिसर में हुआ, जहां वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

संबंधित पोस्ट

पंजीयन व रकबा संशोधन अटका, टोकन कटने में रोड़ा, किसानों की बढ़ी परेशानी झलक रहा सरकार का मंसूबा 

Sakshi Bansod

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झिंगराडोंगरी स्कूल परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत जल निकासी के लिए अस्थाई नाली निर्माण कराई गई

hindmedianews

कोतरी हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘पहल 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को दिया प्रतियोगी परीक्षाओं व सामाजिक विषयों का मार्गदर्शन

rakeshbhaskar

मुख्यमंत्री के नाम,विष्णु देव साय के नाम पर लगी मुहर…. विष्णु देव साय चुनें गए विधायक दल के नेता… देखिए पूरी ख़बर

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ पटेल कोसरिया समाज के शाकंभरी महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Chunesh Sahu

*समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित की गयी सहायक उपकरण सामाग्री* *दिव्यांग बच्चों के अन्दर छिपी है असीमित प्रतिभा – विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव*

Chunesh Sahu