hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के विद्यालयों में बीईओ दयाल का औचक निरीक्षण….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

शिक्षण कार्य, उपस्थिति व स्वच्छता पर दिए आवश्यक निर्देश…..!

 

कोरबा /पोंडी उपरोड़ा:-दिनांक 24.09.2025 को खंड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. दयाल द्वारा पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला डुमरमुड़ा, प्राथमिक शाला तुमान एवं शासकीय उच्च माध्यमिक शाला तुमान का अवलोकन किया।

 

प्राथमिक शाला डुमरमुड़ा में निरीक्षण के समय कुल 185 नामांकित बच्चों में से 173 उपस्थित पाए गए। वहीं प्राथमिक शाला तुमान में 93 नामांकित विद्यार्थियों में से 87 उपस्थित मिले। इस दौरान बीईओ ने कक्षाओं में पहुँचकर शिक्षण कार्य का जायजा लिया तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

 

निरीक्षण के समय मध्यान्ह भोजन का अवलोकन भी किया गया, जिसमें व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बीईओ दयाल ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई की स्थिति जानी तथा शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धति अपनाने की सलाह दी। निरीक्षण उपरांत बीईओ दयाल ने सभी शिक्षकों को कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना ही हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

केशमर्दा में लाल पानी पीने को मजबूर बैगा आदिवासी, भाजपा सरकार के दावे खोखले – तुकाराम चंद्रवंशी

hindmedianews

*भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न*

Chunesh Sahu

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

Chunesh Sahu

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

Chunesh Sahu

निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री साय

Sakshi Bansod

शासकीय प्राथमिक शाला अंगारी बालोद में बच्चों को नेवता भोज का कार्यक्रम

Chunesh Sahu