hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा,पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली, सक्रियता एवं जनता की सुविधाओं के लिए तत्परता से जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं। विगत कई वर्षों से नगर पंचायत पांडातराई में प्रशासकीय एवं भू-राजस्व से जुड़े कर्यों के लिए उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई। मंगलवार को नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जब आप जनहित के लिए प्रयास करते हैं और वह प्रयास सफल होते हैं तो उसकी ख़ुशी व्यक्त करना आसान नहीं होता है। जन संपर्क के दौरान नगर पंचायत इंदौरी व आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत जनता द्वारा लगातार उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग आती रही, उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए हमने लगातार प्रयास किया और आज उस प्रयास का सकारात्मक परिणाम आज इस सौगात के रूप में हमें मिला है। माननीय मुख्यमंत्री जी एवं राजस्व मंत्री जी ने जनता की उस मांग को पूरा करते हुए नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील के स्थापना की स्वीकृति दी है। इस सौगात से क्षेत्रवासियों को अब भू-राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं प्रशासकीय कार्यों के लिए अब तहसील कार्यालय आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगा। यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी जिससे जनता के समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी। यह उप तहसील हमारी जनता के लिए सुशासन, सुविधा और विकास का प्रतीक बनेगा। यह उप तहसील हमारे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगी, जहाँ उनकी प्रशासनिक आवश्यकताएँ सरलता और त्वरित गति से पूरी होंगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि यह उप तहसील हमारी जनता के लिए समय और संसाधनों की बचत का एक सशक्त माध्यम बनेगी। यहाँ पर भूमि संबंधी कार्य जैसे राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, और अन्य प्रमाणपत्रों जैसे आय, जाति, निवास, और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, यहाँ पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे हमारे किसान, युवा, और सामान्य जन आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी, बल्कि यहाँ के कर्मचारी जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित होगी।

भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम है कि आज हम इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बन रहे हैं। मैं यह कामना करती हूँ कि जब यह उप तहसील का संचालन प्रारंभ होगा तो यह हमारे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हो और हमारी जनता के जीवन को और अधिक सुगम और समृद्ध बनाए। हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि जनता की सुविधा, सेवा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। हमारे इन प्रयासों में जनता के सुझाव और सहयोग भी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो हमें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से हुए बदलाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जनता की हर आकाँक्षाओं को पूरा किया जा रहा है, विकास कार्यों को गति मिली है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, आदिवासी व वनांचल क्षेत्रों से लेकर नगर व ग्राम पंचायत स्तर पर विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य गुणवत्तायुक्त एवं पारदर्शिता के साथ हो रहें हैं, जो आम जनता तक सुविधाएँ पहुंचाने व उनके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है, यही है सुशासन की सरकार जो जनता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

संबंधित पोस्ट

ग्राम कोसागोंदी में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुये मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव,

Chunesh Sahu

छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार  थाना लोहारा का मामला 

hindmedianews

चना मिल में युवक के मौत से गुस्साए परिजन, इतने लाख रुपए मुआवजे की मांग, पुलिस ने दिया आश्वासन

Sakshi Bansod

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

Chunesh Sahu

*धमतरी मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम… मंडी में चल रहा अड़तियाराज….* *किसानों से ज्यादा व्यापारियों का माल जाम.. किसान परेशान…*

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’ आज संपन्न मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, नई विकास घोषणाएँ भी हुईं

Chunesh Sahu