hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*भुसरेंगा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता टीम को पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बांटे पुरस्कार*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

      *बालोद :-* श्री श्री सिद्धिविनायक समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में ग्राम भुसरेंगा में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर पहुँचे। अन्य अतिथियों में डॉ जीतेन्द्र साहू सरपंच प्रतिनिधि, नंदकुमार साहू, लखन साहू आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आव्हान किया कि जो भी खिलाड़ी जिस विधा में माहिर है। वह अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके अपना व अपने परिवार सहित देश का नाम रोशन करते हुए बड़ी प्रतियोगिताओं में पहुंच कर क्षेत्र का नाम बुलंदी पर पहुंचाएं। साथ ही जो टीम पराजित हुई हैं वह कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्‌य को पाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। ताकि आपका सपना और जीवन सफल हो सके। इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय पुरस्कार 4001, तृतीय पुरस्कार 2001 तथा चतुर्थ पुरस्कार 1501 रूपये प्रदान किए गए। इस दौरान समिति के संरक्षण टाकेश्वर ठाकुर,अध्यक्ष महेश कुमार,उपाध्यक्ष मुकेश साहू, सचिव यशवंत साहू,सहसचिव हीरामनी,कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, कप्तान जय कुमार सदस्य कोमेश्वर,झम्मन, हेमेंद्र, भावेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *22 हजार से अधिक बैगा-गुनिया परिवार होंगे लाभान्वित* *’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि* *बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

*छात्र युवा मंच का साप्ताहिक बैठक रक्त सहायता केन्द्र में हुआ सम्प्पन्न*

Chunesh Sahu

**धमतरी: फसल बीमा और कृषक उन्नति योजना के लिए उप संचालक की किसानों से अपील**

Chunesh Sahu

फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप ने किया हनुमान जन्मोत्सव का अभूतपूर्व आयोजन

hindmedianews

छेड़छाड़ के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे नाबालिक लड़की को करता था परेशान 

hindmedianews

आज ग्राम गहीराभेड़ी में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस मनाया गया

Chunesh Sahu