hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिले के विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर और भाजपा प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी- जिले के समग्र विकास, सड़कों के उन्नयन तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर, धमतरी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के बीच आज एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस सामूहिक चर्चा में जिले की प्राथमिक आवश्यकताओं, अधूरी विकास योजनाओं एवं सड़कों के उन्नयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री चेतन हिंदूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कवींद्र जैन एवं श्री विशाल रामरख्यानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में शीघ्र सुधार लाया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है और समन्वय से जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

 

2.*धमतरी में विहंगम योग संत समाज के 102वे वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू*

 

*संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने नैतिक मूल्यों के साथ आध्यात्मिक चेतना से समाज को दिशा दी है – रंजना साहू*

धमतरी- विहंगम योग संत समाज का 102वां वार्षिक उत्सव “समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव” का आयोजन हरदिया साहू समाज भवन, धमतरी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूरे भारतवर्ष में “स्वर्वेद संदेश यात्रा” पर निकले संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का आगमन धर्मनगरी धमतरी में हुआ, जहां समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू भी शामिल हुई। उन्होंने संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मुखारविंद से प्रवाहित संतवाणी का श्रवण कर स्वयं को कृतार्थ अनुभव किया। संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज वर्तमान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा पर निकले हैं, जिसका उद्देश्य है “आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण”। अपने प्रवचनों के माध्यम से वे समाज को आंतरिक शुद्धि, अध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दे रहे हैं। स्वर्वेद संदेश यात्रा के माध्यम से वह युवाओं, महिलाओं व समाज के सभी वर्गों को आत्मविकास व राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विहंगम योग संत समाज ने सदैव आत्मकल्याण, संयम, नशामुक्ति व राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी है। विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में धमतरी वासियों को एक नई ऊर्जा, प्रेरणा व आध्यात्मिक दिशा मिली है। वर्तमान समय में जब समाज भौतिकता की अंधी दौड़ में खोता जा रहा है, ऐसे समय में इस प्रकार का आयोजन एक प्रकाश स्तंभ की भांति कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यात्म केवल धर्म का विषय नहीं, बल्कि यह समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण का आधार है। हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ की धरती पर ऐसे संतों का आगमन हो रहा है, जो शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर आए हैं। समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में धमतरी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज की ओर से श्रीमती रंजना साहू का स्वागत किया गया। संत विज्ञान देव जी महाराज ने उन्हें समाज सेवा एवं जनहित कार्यों में आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

संबंधित पोस्ट

*शिकायत के सात महीने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं…* *तहसीलदार के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…* *मामला कहीं लेनदेन का तो नहीं..?.?.

Chunesh Sahu

भुइयां “जिम्मेवारी और जतन” कार्यक्रम का आयोजन सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ व्यापक संवाद

hindmedianews

*शराब पीकर ‘शराबी’ के तमगे से नवाजे जाने से बचने…युवा वर्ग ने नए तरीके कर लिए अख्तियार…* *निजी अस्पतालों समेत मेडिकल स्टोर्स में बिक रहा है नशे का सामान… बगैर पर्चे के धड़ल्ले से परोसी जा रही प्रतिबंधित दवाइयां*

Chunesh Sahu

योजनाबध्द तरिके से चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

ठेकेदार निगम व आम जनमानस के बीच सेतु का काम करते हैं ः रामू रोहरा ठेकेदार एसोशियन ने किया महापौर का सम्मान

Chunesh Sahu

गुंडरदेही के कांदुल से दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में भाग लेने दिल्ली रवाना

Chunesh Sahu