hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*रजोली में टीना शेड और ओपन जिम का जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया भूमिपूजन*

*बालोद :-* गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजोली में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक टीना शेड तथा 5 लाख रूपये की लागत से बनने वाले ओपन जिम का भूमिपूजन कर अपने निजग्राम के निवासियों को सौगात प्रदान की। दोनों कार्यों की कुल लागत 15 लाख रूपए है। बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने से स्थानीयजनों में भी हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि जनहितैषी विकास कार्यों की सभी मांग निरंतर पूर्ण होगी। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। टीना शेड निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी। उन्होंने ओपन जिम के विषय पर बात रखते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में युवा अत्याधुनिक मशीनों से तैनात जिम की उपलब्धता न होने के कारण काफी लंबी दूरी तय कर शहरों की तरफ जाने को मजबूर थे।

परंतु अब जिम खुलने से युवाओं को शारीरिक श्रम के साथ-साथ अपनी फिटनेस को बनाने के लिए भी अच्छा अवसर प्रदान किया है। उन्होंने रजत जयंती पर अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। शासन के नीतियों एवं योजनाओं ने आमजनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। छत्तीसगढ़ राज्य संसाधनों के अभाव में उठकर आत्मनिर्भरता और प्रगति की राह पर अग्रसर हुआ। रजत जयंती वर्ष में राज्य बनने के पश्चात् छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की यात्रा में विकास के विभिन्न आयाम संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण, वन अधिकार और औद्योगिक इत्यादि क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन्हीं उपलब्धियों को रजत जयंती वर्ष में जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच त्रयोदश मुकेश पुरोहित चतुर्वेदी रामप्रासाद निषाद ओमशंकर जयदीप चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

ग्राम छीरपानी में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के विभिन्न कृषि एवं जल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर इन परियोजनाओं के लिए किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर “ऑपरेशन बाज” के तहत् सूखे नशे ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

बुनियादी विकास ही उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्ध देश की परिधि है, भावना बोहरा 

hindmedianews

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 32 पौवा अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod