
बालोद जिला गुंडरदेही ब्लॉक ग्राम पंचायत सियनमरा टीना सेट( लगभग 20लाख )एवं नाली निर्माण(2.50लाख) भूमिपूजन लक्ष्मी अशोक साहू जिला सदस्य द्वारा किया गया और साथ ही साथ संदेश दिया गया कि इसी तरह गांव का और अपने क्षेत्र का चह मुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।जिसमें ग्रामपंचायत सरपंच डोमार साहू और सतमरा सरपंच सोनऊ राम साहू,भूसरेंगा सरपंच कुमुदिनी साहू, बेलौदी सरपंच कुमुदिनी साहू चार ग्राम प्रमुख विशेष तौर पर मांग रखा अमरीकला से बेलौदी लगभग दूरी 8 से 9 किलोमीटर व सतमरा से डांडेसरा जिसकी दूरी 2 से 3 किलोमीटर जो कि लगभग 10 से 12 वर्ष इतनी जर्जर स्थिति इस रोड का हो चुका है जिसमें शासन एवं प्रशासन को कई बार मांग करने के बावजूद यहां का जो रोड है एवं पुलिया अति दयनीय स्थिति में हैं जो कि यहां के स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए आवागमन के लिए अति दयनीय स्थिति है जिसमें सोसायटी अध्यक्ष भोजराम साहू, नोहर साहू सेवा सह. समिति अध्यक्ष बेलौदी से जनपद सदस्य लक्ष्मी अशोक साहू विशेष तौर पर इस रोड के लिए अति से अतिशीघ्र निर्माण करने के लिए अवगत कराया गया। एवं ग्राम के प्रमुख गण जसवंत सार्वा , साहू समाज को किचन सेट निर्माण के लिए दान किया गया जो कि आज वह किचन सेट पुर्ण हो चुका है । गोपीचंद साहू अध्यक्ष ने बताया कि साहू समाज जो आज भवन बनकर तैयार हो चुका है वह सभी ग्रामवासी द्वारा दान स्वरूप सहयोग सहयोग किया गया जिसका नतीजा आज 65/55 फिट भव्य भवन का निर्माण एवं लक्ष्मी अशोक साहू जिला सदस्य रिबन काटकर उदघाटन किया गया। कंवल सिंह, ओमप्रकाश हिरवानी, कमलनारायण नल आपरेटर, चंदन लाल साहू भृत्य , दीपक सिन्हा रोजगार सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर साहू, सचिव अर्जुन सिंह टावरे, पंच कांति बाई, रामदुलारी पंच, खामेश्वरी पंच, रत्ना बाई पंच, कुमारी बाई पंच, थानुराम साहू, होमनलाल साहू, रेणुका बाई साहू पंच और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।





