hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया में धूमधाम से मनाया गया “ईद ए मिलाद उन नबी” का पर्व, राजकुमार अनंत ने किया मुस्लिम समाज का सम्मान,भेंट किए साल और मिष्ठान 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
✍️ अजय जांगड़े
पंडरिया: “ईद ए मिलाद उन नबी” पर्व के मौके पर मुस्लिम समाज ने ऐतिहासिक जुलूस निकाला,जिसमें सभी पंडरिया जमात मंझोली तथा देवपुरा जमात के लोग विशेष रूप से शामिल रहे। इस खुशनुमा मुबारक मौके पर समाज सेवी राजकुमार अनंत और सतनामी समाज के अध्यक्ष भागवत डाहिरे सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस पावन पर्व पर मुस्लिम समाज को सम्मान देने और सेवा करने के लिए राजकुमार अनंत और उनके साथियों की सराहना की गई।
इस जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रिय पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जुलूस में शामिल लोगों ने अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। जुलूस के दौरान लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत किया और उन्हें फूलों की वर्षा से सम्मानित किया।

राजकुमार अनंत का सम्मान:मुस्लिम समाज ने राजकुमार अनंत और उनके साथियों की सराहना की और उनके नेक दिली की प्रशंसा की। मुस्लिम समाज ने कहा कि इस तरह के सम्मान और सेवा के लिए राजकुमार अनंत और उनके साथियों को हार्दिक मुबारकबाद दी जानी चाहिए। राजकुमार अनंत के इस कार्य से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिला है।
जुलूस के सम्मान में मौजूद रहे गणमान्य लोग: राजकुमार अनंत समाज सेवी,भागवत डाहिरे सतनामी समाज के अध्यक्ष,अमन अनंत, रजनीश मोहले,मोनू टंडन,धनराज जांगड़े,रवि डाहिरे व संदीप साहू, साहू समाज से मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज के मौजूद प्रमुख लोग- शेर मोहम्मद, मुतवल्ली- सचिव बब्बू खान- सहसचिव रजा खान-सहित सैदिल खान, अकबर खान- हकीम खान,मद्दा खान- हमीदुल्ला खान- इशराफ खान सहित पंडरिया,लतीफ खान देवपुरा,मंझोली जमात कि भी उपस्थिति रही।
आज के “ईद ए मिलाद उन नबी” पर्व के मौके पर पंडरिया में निकाली गई इस ऐतिहासिक जुलूस ने समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को बढ़ावा दिया। राजकुमार अनंत और उनके साथियों की सेवा और सम्मान के लिए मुस्लिम समाज ने उनकी सराहना की और उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर इस पर्व को मनाया और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया।

संबंधित पोस्ट

युवा उत्सव का अर्थ युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करना है-विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम

Chunesh Sahu

यूट्यूब की बड़ी कार्रवाई: 95 लाख वीडियो डिलीट, भारत सबसे आगे

aakashbanjare

सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पलानसरी में गौरवपथ पर निर्माण में गुणवत्ता हीन कार्य,22 लाख की लागत पर डांका

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

Sakshi Bansod

*प्रकाश सोनकर बालोद ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में 462 लोगो ने की आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण* *बालोद में चलाया गया महा सदस्यता अभियान,तीसरे विकल्प के साथ आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूती की ओर*

Chunesh Sahu