hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर नशामुक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सैकड़ों युवाओं ने निकाली बाइक रैली*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*स्वतंत्रता दिवस पर नशामुक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सैकड़ों युवाओं ने निकाली बाइक रैली*

 

धमतरी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूक युवा मंच धमतरी के तत्वाधान में नशामुक्ति और देशभक्ति की थीम पर भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शहर के शिवाजी चौक से हुआ, जो घड़ी चौक होते हुए बिलाई माता मंदिर परिसर तक पहुंची। इस अवसर पर जिले भर से सैकड़ों की संख्या में युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पूरे शहर में वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंज उठा।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। जागरूक युवा मंच के कोमल संभाकर ने कहा स्वतंत्रता दिवस सिर्फ झंडा फहराने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। आज का सबसे बड़ा कर्तव्य है नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना और समाज को स्वस्थ, मजबूत और जागरूक बनाना। हमारी ये रैली युवाओं के अंदर वही देशभक्ति और जागरूकता का जज़्बा जगाने का प्रयास है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से कोमल संभाकर, विनोद डिंडोलकर, राहुल पंडित, प्रेम राव, डीजे मोनू, संदीप देवांगन, अविनाश देवांगन, ख़ुशराज साहू, सुनील नागवंशी,पंकज सम्भाकर,मनीष खरे, संजू यादव, ……. सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।

संबंधित पोस्ट

अमानक वर्मी कंपोस्ट जबरन किसानों को देने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन. 

Chunesh Sahu

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

hindmedianews

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के प्रयासों से बालोद जिले की 06 सड़कों के लिए 07 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति*

Chunesh Sahu

78 वे स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक शाला बुनियादी में भागवत डाहिरे ने किया ध्वजा रोहाण, दी तिरंगे को सलामी 

hindmedianews

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

Chunesh Sahu

हसदेव अरण्य, तहसीलदार विवाद और गौधाम योजना पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग

Sakshi Bansod