hindmedianews
Breaking News
अन्यबालोद

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के प्रयासों से बालोद जिले की 06 सड़कों के लिए 07 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के प्रयासों से बालोद जिले की 06 सड़कों के लिए 07 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति*

 

    *बालोद :-* ज़िला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के सार्थक एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप बालोद ज़िले की 06 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने लंबे समय से लंबित इन सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने विभिन्न अवसरों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया था। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को नई सुविधाएं मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि यह स्वीकृति ज़िले की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। ख़राब सड़कों के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता से लिया गया था। मैं शासन का आभार व्यक्त करती हूँ और आश्वस्त करती हूँ कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा किया जाएगा। इससे कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा मिलेगा। स्वीकृत सड़कें वे हैं जो कई प्रमुख गाँवों और बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ती हैं। इन सड़कों के बनने से किसानों, छात्रों, और रोज़ाना काम पर जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। 

 

*इन सड़कों की मिली स्वीकृति*

स्वीकृत सड़कों में मुख्य रूप से सुंदरा से खर्तुली के लिए 108.05 लाख रुपए, करियाटोला से शिकारीटोला 109.32 लाख रुपए, पिच्छेटोला जबरकसा से पेटेचुवा तक 159.66 लाख रुपए, सीगहोला से सिगड़ीगुड़ान तक के लिए 122.31 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से नांगुटोला 72.31 लाख रुपए, मोंगरी से भाटापारा 123.97 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। इस प्रकार कुल छह सड़कों के लिए लगभग 07 करोड़ रुपए की स्वीकृति बालोद जिले के लिए प्राप्त हुई है।

 

 

संबंधित पोस्ट

*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न*

Chunesh Sahu

 *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कला ध्रुव को प्रेरणादायक कार्य हेतु किया गया सम्मानित* । भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।*

Chunesh Sahu

रसोई गैस मे कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है…..  सत्ता पक्ष के नेता के नाम सुनकर अधिकारी नमस्तक…. रुद्र रुद्र प्रकाश साहू… गड़बो छत्तीसगढ़ 

Chunesh Sahu

बजट में आम आदमी को राहत नहीं – अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

Chunesh Sahu

*रावां मे दिवाल छेंदकर घर के अंदर से मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को अर्जनी पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपियों ने सूने घर में किया था चोरी* 

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत मनकी में मितानिन दिवस मनाया गया मितानिन का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया 

rakeshbhaskar