hindmedianews
Breaking News
अन्य

इनर व्हील क्लब ने “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

इनर व्हील क्लब ने “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

इनर व्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव संगठनों के सहयोग से “राखी विद खाकी” थीम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कलेक्ट्रेट, रुद्री रोड, धमतरी में किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल और सचिव श्रीमती नेहा लाठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर भाईचारे और सुरक्षा का संदेश दिया। अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने कहा, “खाकी के कारण ही हम सुरक्षित हैं। राखी रक्षा का प्रतीक है, और खाकी उस वादे की पूर्ति का प्रतीक है।” इस दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, एएसपी मणिशंकर चन्द्रा, डीएसपी सुश्री मीनू साहू और डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी सहित समस्त पुलिस कर्मियों को राखी बांधी गई और मिठाइयां वितरित की गईं।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए क्लब ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने में पौधारोपण किया और आम नागरिकों को पौधे वितरित किए। साथ ही, “प्रकृति बचाओ, प्लास्टिक हटाओ” अभियान के तहत इनर व्हील ब्रांडेड इको-फ्रेंडली कपड़े के थैले बांटे गए। पुलिस कांस्टेबलों को क्लब की ब्रांडिंग वाले छाते भी भेंट किए गए।

महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देते हुए कार्यक्रम में महिला ऑटो चालकों का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने निम्न वर्ग से होते हुए भी स्वतंत्र और सशक्त बनकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता बरतने वाले उर्पाजन केन्द्र के प्रभारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

hindmedianews

*नूतन उच्च० माध्य० विद्यालय धमतरी में आयोजित किया गया यातायात कार्यशाला* *छात्र – छात्राओं को दिया गया सड़क में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियम की जानकारी*

Chunesh Sahu

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

rakeshbhaskar

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu

राशिफल 24 जुलाई: इन 5 राशिवालों के आज पूरे होंगे अटके काम, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Admin

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 

hindmedianews