hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गरिमामयी आगमन, संगठनात्मक बैठक में हुए शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गरिमामयी आगमन, संगठनात्मक बैठक में हुए शामिल

बालोद, छत्तीसगढ़।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा का बालोद जिले में गरिमामयी स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति एवं संगठन को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर गुंडरदेही से नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया और गुंडरदेही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

*बंदूक से विकास की ओर:*   *सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी*

Chunesh Sahu

पंडरिया पुलिस का अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

hindmedianews

Chunesh Sahu

राजस्व न्यायालयों और राजस्व कामकाज को गति देने कलेक्टर करेंगे तहसीलों का निरीक्षण ।

hindmedianews

पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वाहन में घूम -घूम कर मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखते खाईवाल को किया गिरफ्तार

hindmedianews

7 जनवरी मंगलवार को कवर्धा में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

hindmedianews