
रायगढ़ ।खरसिया के ग्राम दर्री में युवाओं द्वारा खेती के प्रति दिलचस्पी दिखाई दे रही है रोजगार से वंचित युवा अब खेती की ओर अग्रसर हो रहें है धान के सही समर्थन मूल्य को देखते हुए अब कृषि में ध्यान दे रहे वही दर्री के युवा टिकेश्वर राठिया कहते हैं खेती हमारा पारंपरिक व्यवसाय है सुरेन्द्र डनसेना के साथ खेती सिख रहा हूँ
तीरथ राज यादव कहते है रोजगार मिले या ना मिले हम खेती नही छोड़ेंगे हमे कृषि से फायदा हो या नुकसान ये हमारी धरोहर है इसी से हमारे घर का अन्न भोजन चलता है।

ग्राम राजपुर के लेखराम डनसेना जो कि बरसों से खेती के प्रति दिलचस्पी रखें हुये है युवाओं को प्रेरित करते हैं अपने काम के साथ खेती में ध्यान दें अपनी मिट्टी से जुड़े रहें उनके इस कथन से प्रेरित होकर सुरेन्द्र डनसेना योगेश डनसेना भूपेंद्र डनसेना संजय डनसेना सुखसागर डनसेना बद्रीनाथ डनसेना गोपाल यादव सबने खेती के प्रति विशेष दिलचस्पी दिखाई दे रही है





