hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

समरूपारा स्कूल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, BEO से मिलकर की समाधान की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@अजय जांगड़े

पंडरिया। वार्ड क्रमांक 02 समरूपारा क्षेत्र में संचालित स्कूल की जर्जर हालत को लेकर आज स्थानीय लोगों ने बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) श्री एम के गुप्ता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और विद्यालय संचालन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही अध्यापन कार्य हेतु सुरक्षित व्यवस्था की मांग की।

क्षेत्रीय वार्ड 2 के आशीष सिंहनाद (पार्षद) के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में रज्जू बघेल, राजेन्द्र, मोनू और सतीश भाई सहित अन्य लोगों की विशेष सहभागिता रही। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समरूपारा का स्कूल भवन काफी पुराना और खस्ताहाल हो चुका है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।

बीईओ श्री एम के गुप्ता ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद ने भी इस मुद्दे को प्राथमिकता में रखते हुए स्कूल की व्यवस्था सुधारे जाने तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की जान जोखिम में न डालते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं।

 

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

hindmedianews

रंग लाई बच्चों और शिक्षकों की मेहनत, पंडरियाकुंडा — दामापुर क्षेत्र के 8 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन 

Sakshi Bansod

*नौकरी की आस में 15 साल से बलिदानी के स्वजन काट रहे सरकारी दफ्तर के चक्कर….*

Chunesh Sahu

जिला पंचायत में संविदा अधिकारी की बोल रही तूती ! सीईओ और सूबे के मुखिया भी इनके सामने नतमस्तक

Chunesh Sahu

स्वामी विवेकानन्द एकेडमी पहुंचकर युवाओं का बढ़ाया हौसला, पुलिस-आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Sakshi Bansod

विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में विधायक कुंवर सिंह हुए शामिल,,,

Chunesh Sahu