hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

दिल्ली पब्लिक स्कूल मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा:- दिनांक 19 जुलाई 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर, कवर्धा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कविता कन्नौजे, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा उपस्थित रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को करियर चयन के लिए आत्ममूल्यांकन, रुचि पहचान, समय प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्न रखे जिनका समाधान डॉ. कन्नौजे ने प्रभावी ढंग से किया।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विषय चयन में लचीलापन एवं बहुविषयक अध्ययन प्रणाली की जानकारी भी दी, जिससे विद्यार्थी अपनी रुचियों के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रेसिया एन. फीग्रेड ने डॉ. कन्नौजे का आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

संबंधित पोस्ट

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

hindmedianews

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में बैठक: स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और राजस्व पर फोकस; कार्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का 150वां वर्ष*

Chunesh Sahu

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में – रंजना साहू

Chunesh Sahu

EPISODE_02। *THE JUVENILE टॉर्चर *नाबालिग पर थर्ड डिग्री टॉर्चर, पट्टे से मार… आख़िर कैसे नाबालिग पर अत्याचार..?.???..* मामले में हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Chunesh Sahu

*सरकारी दफ़्तर बना अय्याशी का अड्डा….* *दफ़्तर बना ठरक संतुष्टि का आश्रय…*

Chunesh Sahu

आबकारी दल ने बरामद की 25 लीटर कच्ची महुआ की शराब ।

hindmedianews