hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

श्रावण सोमवार पर शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी वितरण, भोरमदेव पदयात्रा सेवार्थ प्राइवेट स्कूल संघ का सेवाभाव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

कवर्धा, 14 जुलाई 2025:श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कबीरधाम जिला प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा भोरमदेव पदयात्रियों के लिए विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस क्रम में कमला देव एकेडमी, बरपेलाटोला (भोरमदेव रोड) में आज प्रातः 6:30 बजे से महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य भोरमदेव दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भोजन सेवा उपलब्ध कराना रहा। संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल (डायरेक्टर, दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा) ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः शिवभक्तों की सेवा भावना और सनातन परंपरा के प्रति आस्था को समर्पित है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी संघ के सभी सदस्यगण, विद्यालय संचालक एवं शिक्षक इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

प्रसादी वितरण स्थल पर सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और पदयात्रा में आगे बढ़े। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया था।

संघ ने समस्त श्रद्धालुओं, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से भी इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन में भाग लेकर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ भोरमदेव की ओर रवाना हुए।

 

संबंधित पोस्ट

वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

Sakshi Bansod

*ऊर्जा क्रांति की ओर कदम: नगर पंचायत में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ शिविर में 48 फॉर्म भरे, 10 ने कराया सोलर रूफटॉप के लिए पंजीकरण!*

Chunesh Sahu

*संध्या अजेंद्र साहू ने जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्रमांक 8 खूंदनी के लिए की नामांकन*

Chunesh Sahu

गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद की बिक्री में तेजी लाने समूहों को सक्रिय करने भरसक प्रयास करें अधिकारी गोधन न्याय योजना की बैठक लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Chunesh Sahu

बरेला अपहरण मर्डर केस मे फरार 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जरहागांव पुलिस को मिली सफलता

rakeshbhaskar

पोड़ी-उपरोड़ा बीआरसी पर लगे आरोप निराधार – साजिशन की गई शिकायत…..!

अजय महंत