hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया-मुंगेली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: दो गर्भवती महिलाओं समेत तीन की मौत, हाईवे जाम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा/पंडरिया। शुक्रवार दोपहर पंडरिया-मुंगेली नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रेहूटा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो गर्भवती महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला रेहूटा गांव की निवासी बताई जा रही है, जबकि दूसरी महिला और पुरुष सूरजपुरा गांव के रहने वाले थे।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही पंडरिया एसडीओपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें शुरू कीं। लेकिन मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदर्शनकारियों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

प्रशासन की चुनौती बढ़ी

घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल के साथ एसडीओपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। लोगों को समझाने-बुझाने का सिलसिला जारी है, लेकिन जनाक्रोश के आगे प्रशासन की कोशिशें फिलहाल नाकाफी साबित हो रही हैं।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुआ। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती जनाक्रोश को शांत करना और यातायात को बहाल करना है। ग्रामीणों की मांगें पूरी होने तक चक्काजाम जारी रहने के आसार हैं।

संबंधित पोस्ट

*ट्रीबर कार में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे 42 पौवा देशी प्लेन शराब,197 पौवा देशी मशाला शराब, एवं एक प्रयुक्त ट्रीबर कार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

विकासखंड स्तरीय कीप टॉकिंग अंग्रेजी प्रशिक्षण के तीन चरण का समापन

hindmedianews

ट्रायल के दौरान बड़ा मिस्टेक, ड्राइवर से दबा एक्सीलेटर, स्कार्पियों के चपेट में आए कई लोग

Sakshi Bansod

थाना चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत आरोपी संजय उर्फ संजु साहू निवासी पथर्रा कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

*आदिवासी वृद्ध महिला सावली बाई नेताम को शीघ्र मिले इंसाफ–आर एन ध्रुव*

Chunesh Sahu

अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एवं सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी चढ़े पंडरिया पुलिस के हत्थे

hindmedianews