
छग| धमतरी
चुनेश साहू
शिक्षक साझा मंच द्वारा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ हल्ला बोल….
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों के
युक्तियुक्तकरण करने का निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश जारी होते ही शिक्षकोंका विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। जिला के 415 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है…मर्ज होने के बाद 507 शिक्षकअतिशेष की सूची में आ रहे हैं। इनशिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी…
. 3 जून को काउंसिलिंग होना है। स्कूल खुलने के 12 दिन पहले ही शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का निर्णय ले लिया है।सोमवार को करीब 400शिक्षकों ने विरोध कर कलेक्टोरेट का घेराव किया।
शिक्षक साझा मंच के बैनरतले शिक्षकों ने दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बाद अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह ने शिक्षकों का आवेदन लिया। भेदभाव वाली सूची तैयार करने में जुड़े कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा NSUI ने भी इसी समय कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन कर साय सरकार को जगाने का प्रयास किया….

nsui जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने की योजना है वहीं दूसरी ओर साय सरकार लगातार शराब दुकानों में वृद्धि कर रही है…..nsui 18 जून तक शिक्षा बचाओ अभियान चलाए जाने की बात कही…





