hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दल्ली राजहरा नगर की जनता लगातार विद्युत कटौती से परेशान हुई लामबंद करेगी मुख्यमंत्री से शिकायत 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दल्ली राजहरा नगर की जनता लगातार विद्युत कटौती से परेशान हुई लामबंद करेगी मुख्यमंत्री से शिकायत 

 

दल्ली राजहरा, 

लोह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में इस तूफानी मौसम में लगातार होने वाली विद्युत कटौती से जनता हलाकान हो चुकी है।

आंधी तूफान के मौसम के पहले विद्युत विभाग के द्वारा किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई अब बारिश होने पर लगातार कभी केबल जलना कभी ट्रांसफार्मर का जलना या कभी कोई अन्य यंत्रीकृत त्रुटि आना बदस्तूर जारी है। 

ठीक जिस वक्त घर की ग्रहणीय अपने काम निपटाकर सोने की तैयारी करती हैं इस वक्त विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है , अघोषित विद्युत कटौती लगातार जारी है और अधिकारी श्री आर सी साहू अपना फोन बंद करके जनता को गर्मी में झुलस्ता छोड़ देते हैं। 

इस सभी परेशानियों से जनता ने अब जल्द क्षेत्र में पधार रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहाय से विद्युत विभाग की इस निष्क्रियता के खिलाफ शिकायत करने को लामबंद हो गए हैं तथा अब इसके निवारण हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करेंगे ।

 

जनप्रतिनिधियों का मानना है कि विद्युत विभाग द्वारा जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी की सुशासन सरकार की छवि धूमिल करने के लक्ष्य से ऐसा किया जा रहा है और जनता को जानबूझकर तकलीफ पहुंचाई जा रही है इसकी जल्द शिकायत करना जरूरी है जिस पर समस्त पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मिलकर माननीय मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र सौंपेंगे ।

संबंधित पोस्ट

पोषण पुनर्वास केन्द्रों से कुपोषित बच्चों को लाभान्वित करने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिया जोर।

hindmedianews

*सकरौद और सिकोसा में फाग और जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप के तत्वधान में शंकरदाह में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में आयोजित की एक दिवसीय नाट्य कार्यशाला..

Chunesh Sahu

जल जगार से लेकर… जल अकाल तक  कंपोजिट बिल्डिंग का हाल बदहाल, पानी के लिए त्राहि 

Chunesh Sahu

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मेवात में इस्लामिक जिहादियों के द्वारा किए गए आतंकी घटना के खिलाफ़ धरना एवम् विरोध प्रदर्शन किया गया।*  

Chunesh Sahu

गांजा की बिक्री धड़ल्ले से,महीनों गुजर गए कार्यवाही नहीं

hindmedianews