hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

*माध्यमिक शिक्षा मंडल की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*माध्यमिक शिक्षा मंडल की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित*

 

     *बालोद :-* छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख आदि ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि गुंडरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम मटेवा के भावना साहू ने 98% अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में सातवां रैंक हासिल किया है। इसी प्रकार ग्राम शिकारीटोला के ध्रुव साहू ने 97 % अंक प्राप्त कर 9 वां रैंक प्राप्त किया है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने परीक्षा में प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कड़ी मेहनत कर के लिए शिक्षकों व परिजनों को भी शुभकामनायें दी। -छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी सफलता पर उत्साहवर्धन जरूरी है। इससे उनको भविष्य में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते वे छात्र-छात्राओं के साथ हैं और आगे भी क्षेत्र की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर उनकी हर संभव मदद करते रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने छात्रों को अपनी शुभकामनायें देते कहा कि ये बच्चे हमारे गौरव हैं इन्हें सम्मानित कर आज हम सभी क्षेत्रवासी गौरवान्वित हो रहे हैं, आगे भी इस क्षेत्र के बच्चे हमारे जिले व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर भीषण मुठभेड़ 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, 2 घायल

Sakshi Bansod

कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव डु में परिक्षेत्रीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल

Chunesh Sahu

सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ* राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही हैं, प्रदेश में खरीदी,

Chunesh Sahu

*समाजसेवी संस्था “शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी” को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chunesh Sahu

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

hindmedianews

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर* *समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास : वन मंत्री श्री केदार कश्यप*

Chunesh Sahu