hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी, गुरेदा एवं सलौनी में फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी, गुरेदा एवं सलौनी में फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता के शुभारंभ में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।*

*इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा कि फाग गीत युगों से चली आ रही है, गांव एवं शहरों में फागुन मास में जगह-जगह फाग गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण अपनी एकजुटता दिखाते हुए सबको साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। होली जैसा ह्रदय को आनन्दित करने वाला कोई दूसरा पर्व नही है। रंगो से सराबोर लोग एक दूसरे के गले मिलके आपसी एकजुटता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते है। हिंदू धर्म में होली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जहां इसे धर्म से जोडते हुए अर्धम पर जीत का पर्व माना गया है। वर्तमान में युवाओं में होली को लेकर गाना-नाचना मात्र रह गया है, होली की पुरानी परम्पराओं से आज का युवा दूर होता जा रहा है और कई लोग होली में घर से बाहर तक नही निकलते। होली परम्परागत ढंग से फाग गीतों की मधुर फुहार के साथ मनाई जाती है।होली का त्यौहार मौज मस्ती व खुशियों का त्योहार है। यह हर्षोल्लास परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है।*

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 हिंदी मीडिया यादराम साहू

संबंधित पोस्ट

खबर का हुआ असर, बगधरीडाड़ में 24 घंटों में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर ।

hindmedianews

महेश चन्द्रवँशी पहुंचे  सुखराम साहू के घर,नया हार्वेस्टर की पूजा कर सौंपी चाबी

hindmedianews

ग्राम देवकोट (गुरूर) बूथ क्रमांक 168 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

Chunesh Sahu

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई एक गरीब आदिवासी महिला की जान,

Chunesh Sahu

अनुसूचित जाति मोर्चा में अनिल डाहरे को जिला महामंत्री पद, समर्थकों में उत्साह

Chunesh Sahu

चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए, जिलाधीश महोदया को आमंत्रित किया गया,, जिले में रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देगा, डॉ हरिकृष्ण गंजीर,

Chunesh Sahu